ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / पटना पुलिस की वर्दी पर बदनुमा दाग़ : बेउर पुलिस ने घूस लेकर...

पटना पुलिस की वर्दी पर बदनुमा दाग़ : बेउर पुलिस ने घूस लेकर सिक्का लुटेरों को छोड़ा, 5 पुलिसकर्मी हुए गिरफ्तार

21-Jul-2019 02:11 PM

By 5

PATNA : पटना पुलिस की वर्दी पर बदनुमा धब्बा लगा है। बेउर थाने के पुलिसकर्मियों ने नौबतपुर सिक्का लूट कांड के अपराधियों को घूस लेकर छोड़ दिया। यह खुलासा खुद पटना के आला पुलिस अधिकारियों ने किया है। लुटेरों को छोड़ने वाले बेऊर थाना प्रभारी प्रवेश भारती सहित एएसआई सुनील चौधरी, विनोद राय, होमगार्ड जवान विनोद शर्मा और कृष्ण मुरारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। https://www.youtube.com/watch?v=_mchIIFRfVI&feature=youtu.be 4 दिन पहले नौबतपुर में लुटेरों ने 18 लाख 41 हजार के सिक्के लूट लिए थे। लूट की इस वारदात को अंजाम देने के बाद भागने के क्रम में लुटेरों की एक गाड़ी को बेउर थाने की पेट्रोलिंग की ने पकड़ लिया था। लुटेरों के साथ बेउर थाने के प्रभारी प्रवेश भारती और अन्य आरोपी पुलिसकर्मियों ने डील की और डेढ़ लाख रुपए लेकर लुटेरों की गाड़ी छोड़ दी। पटना पुलिस ने जब इस मामले में कार्रवाई करते हुए लूट कांड में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया तो उन्होंने बेउर पुलिस का राज खोल दिया। आनन-फानन में पटना पुलिस के आला अधिकारियों ने एक्शन लेते हुए पांचो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। वर्दी के पीछे छिपे अपने ही घर के लिए लुटेरों का चेहरा देखकर पटना पुलिस सन्न है। बड़ी बात यह है कि अब जनता के बीच वह अपने दामन का दाग कैसे छुपाएगी। पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट