बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
07-Jun-2024 10:26 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बिहार के अंदर सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सुबह सवेरे सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल, इस घटना की सुचना नजदीकी पुलिस को दे दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार,स्कॉर्पियो वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह घटना बछवारा थाना क्षेत्र के फतेहा गांव के पास की है। मृतक महिला की पहचान फतेहा पंचायत के वार्ड 5 निवासी सत्यनारायण मंडल की पत्नी गीता देवी के रूप में की गई है। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है।
वहीं, इस घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि आज गीता देवी बैंक से पैसा निकालने के लिए फतेहा स्थित यूको बैंक की शाखा में जा रही थी उसी क्रम में सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार से गुजर रही स्कार्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद स्कार्पियो चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। फिलहाल स्थानीय लोगों ने मृतक महिला के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है, आगे की छानबीन शुरू कर दी है ।