ब्रेकिंग न्यूज़

कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति

स्कॉर्पियो में पड़के गए 40 लाख रुपये, पुलिस कर रही पूछताछ

स्कॉर्पियो में पड़के गए 40 लाख रुपये, पुलिस कर रही पूछताछ

09-Oct-2020 10:04 PM

By Tahsin Ali

PURNEA :  विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एसपी विशाल शर्मा के निर्देश पर पूर्णिया पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो में 40 लाख रुपये बरामद किये हैं. पुलिस ने गाड़ी के मालिक को भी पकड़ा है, जिससे पूछताछ की जा रही है. 


मामला हाट थाना इलाके का है. जहां पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान के तहत थाना चौक पर से एक काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन से 40 लाख रुपए बरामद किए. वाहन मालिक ने पुलिसिया पूछताछ के दौरान बताया कि वे पेशे से ठेकेदार हैं और प्रसादपुर से रानी पतरा 40 लाख रुपए नगद लेकर जा रहे थे. उन्हें अपने मजदूरों को पेमेंट करना था. पुलिस ने उनसे कागजात मांगी है. उनके पास सारे कागजात हैं और वे पुलिस के सामने प्रस्तुत करेंगे. 



वहीं इस मामले में थाने के एस एच ओ सुनील कुमार मंडल ने बताया कि सघन जांच के दरमियान थाना चौक पर एक काले रंग की स्कोर्पियो से 40 लाख रुपये बरामद किए हैं. पूछताछ पर बताया कि लेबर को पेमेंट करने जा रहे थे. फिलहाल मामले में आगे की जांच के लिए सदर एसडीएम को भेजा गया है. बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एसपी विशाल शर्मा के निर्देश पर पूर्णिया पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.