बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
06-Jul-2024 07:59 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार के स्कूलों में बच्चों को परोसे जाने वाला मध्यह्न भोजन को लेकर विभाग ने नई योजना बनाई है। अब बच्चों को तिथि के अनुसार मिड डे मिल परोसा जाएगा। इसके साथ ही साथ खास अवसरों जैसे- जनप्रतिनिधियों के जन्मदिन, जयंती और राज्य के स्थापना दिवस जैसे खास अवसर पर बच्चों की थाली में स्पेशल डिस परोसी जाएगी। मध्याह्न भोजन निदेशालय ने इसको लेकर सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र लिखा है।
दरअसल, बिहार के सरकारी स्कूलों में अब तिथि भोजन का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत खास अवसरों पर मुखिया या दूसरे जनप्रतिनिधि के साथ साथ सामाजिक संगठन बच्चों को विशेष खाना खिलाएंगे। जनप्रतिनिधियों के जन्मदिन, जयंती और राज्य के स्थापना दिवस जैसे खास अवसर पर मुखिया या जन प्रतिनिधि अपने इलाके के किसी भी स्कूल में मिड डे मील के दौरान स्पेशल खाना का इंतजाम करेंगे। भोजन परोसने से पहले उसे स्कूल के स्तर पर जांचा जाएगा।
मध्याह्न भोजन निदेशालय ने इस योजना को जल्द से जल्द शुरू करने का निर्देश सभी डीईओ को दिया है। बता दें कि केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने 100 दिनों की कार्य योजना के तहत शिक्षा सप्ताह उत्सव के रूप में तिथि भोजन के आयोजन को भी शामिल किया है, जिसे अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नाम दिए गए हैं। बिहार में इसे तिथि भोजन योजना का नाम दिया गया है। बच्चों को किस तरह का खाना परोसा जाएगा इसको लेकर शिक्षा मंत्रालय ने दिशा निर्देश जारी किया है।