बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
07-Sep-2023 06:21 PM
By First Bihar
PATNA: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक बिहार की बदहाल शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए हर दिन नए नए फैसले ले रहे हैं। केके पाठक के फैसलों से एक तरफ जहां सरकार सियासत गर्म हो तो वहीं बिहार के शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है। केके पाठक ने शिक्षकों के लिए अब एक नया फरमान जारी किया है। शिक्षा विभाग की तरफ से राज्य के सभी जिलों को इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया है।
शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक के नए फरमान के मुताबिक, शिक्षकों ने अगर स्कूलों के मेन गेट और क्लासरूम के ताले बच्चों से खुलवाए तो उनकी खैर नहीं है। केके पाठक ने स्पष्ट आदेश दिया है कि ऐसे करने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।शिक्षा विभाग के इस आदेश के बाद शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। शिक्षा विभाग की तरफ से सभी जिलों के शिक्षा पदाधिकारी को आदेश जारी किया गया है।
दरअसल, शिक्षा विभाग को इस बात की शिकायत मिल रही थी कि राज्य के सरकारी स्कूलों के ताले बच्चों द्वारा खुलवाए जाते हैं। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद केके पाठक के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है। शिक्षा विभाग ने इसे गंभीर मामला बताया है और कहा है कि स्कूलों के मुख्य द्वार या कक्षा-कक्ष समेत अन्य कमरों के ताले कार्यरत परिचारी, लिपिक या प्राधिकृत शिक्षक के द्वारा ही खुलवाया जाए। अन्यथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई कीजाएगी।