ब्रेकिंग न्यूज़

TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

Home / news / स्कूल टाइम में धूप सेंकना और आपस में बात करना 16 शिक्षकों को...

स्कूल टाइम में धूप सेंकना और आपस में बात करना 16 शिक्षकों को पड़ गया महंगा, हेडमास्टर सहित पूरे स्टाफ का वेतन बंद

14-Dec-2023 10:27 PM

By First Bihar

MADHUBANI: मधुबनी के एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर सहित शिक्षकों और टोला सेवको का वेतन बंद कर दिया गया है। करीब 16 कर्मचारियों को अब दिसंबर का वेतन नहीं मिल पाएगा। इनका कसूर इतना था कि स्कूल कैंपस में बैठक ये लोग धूप ताप रहे थे और आपस में बातचीत कर रहे थे। 


शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इन तमाम कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगा दी है। शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से अन्य स्कूलों के शिक्षकों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि जब विभाग की ओर से स्कूल का निरीक्षण किया जा रहा था तब यह पाया गया कि स्कूल टाइम में हेडमास्टर सहित तमाम शिक्षक और स्टाफ धूप ताप रहे हैं और स्कूल कैंपस में बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे। 


मधुबनी के पंडौल तेतरहा प्राथमिक विद्यालय का यह मामला है। स्कूल कैंपस में बैठकर धूप सेंकने के कारण सभी का वेतन बंद कर दिया गया है। स्कूल के  कुल 16 कर्मचारियों को दिसंबर का वेतन भी नसीब नहीं हो पाया है। डीईओ ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के आदेश पर यह कार्रवाई की।