बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
08-Aug-2023 01:25 PM
By First Bihar
PATNA: शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव के पद पर तैनात होने के बाद से ही केके पाठक एक के बाद एक फरमान जारी कर रहे हैं। केके पाठक की तरफ से जारी होने वाले आदेश इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। अब उन्होंने शिक्षकों के लिए एक और नया फरमान जारी कर दिया है। इसको लेकर शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक की ने मंगलवार को सभी डीएम को पत्र लिखा है।
दरअसल, केके पाठक ने पिछले दिनों एक आदेश जारी करते हुए कहा था कि जातीयगणना के अलावा शिक्षकों की ड्यूटी अन्य किसी गैर शैक्षणिक कार्य में नहीं लगाई जाए। गैर शैक्षणिक कार्यों में शिक्षकों के लगने से स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। केके पाठक ने शिक्षकों के ट्रेनर बनाने पर भी रोक लगा दी थी। अब शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने नया आदेश जारी किया है।
केके पाठक ने राज्य के सभी डीएम को पत्र लिखकर कहा है कि बिहार में जाति आधारित गणना का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। सिर्फ डाटा एंट्री का काम बचा हुआ है। ऐसे में स्कूल अवधि के बाद ही शिक्षकों की जातिगत गणना में ड्यूटी लगाई जाए। ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो।बता दें कि जातिआधारित गणना का काम अंतिम चरण में है। डाटा एंट्री का लगभग आधा काम बाकी है। केके पाठक ने आदेश जारी किया है कि स्कूल खत्म होने के बाद शिक्षकों से जातिआधारित गणना से जुड़ा काम लिया जाए।
