Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
14-Jul-2024 06:35 PM
By First Bihar
MOTIHARI: बिहार के एक सरकारी स्कूल में चल रहे क्लास के दौरान बारातियों को ठहराया गया। उनके मनोरंजन के लिए बार-डांसरों को भी बाहर से बुलाया गया। स्कूल टाइम में बार-बालाओं का अश्लील गानों पर डांस चलता रहा। गाने के बोल सुनकर छात्राएं भी शर्मशार हो गयी। बार बालाओं के स्टेज के पास से क्लास में जाते वक्त छात्राओं ने शर्म सिर झुका लिया।
क्लास में पढाई के दौरान आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। इस दौरान बच्चों के साथ-साथ उन्हें पढ़ा रहे शिक्षकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मामला मोतिहारी के अरेराज प्रखंड के यूएमएस मुड़ा स्थित राजकीय उतक्रमित मध्य विद्यालय का है जहां हेडमास्टर की अनुमति लेकर स्कूल को बारातियों के लिए जनमासा बनाया गया था। यहां बारातियों के ठहरने के साथ साथ उनके मनोरंजन का भी पूरी व्यवस्था की गयी थी। बाहर से बार बालाओं को डांस प्रोग्राम के लिए बुलाया गया था।
एचएम की अनुमति से स्कूल परिसर में आर्केस्ट्रा का आयोजन दिन में कर दिया गया। उस वक्त कई क्लास चल रहे थे। टीचर बच्चों को पढ़ा रहे थे तभी स्कूल के कैंपस में बार डांसर अश्लील गानों पर ठुमके लगा रहे थे। गाने का साउंड इतना तेज था कि बच्चों को पढ़ने और शिक्षकों को पढ़ाने में दिक्कत होने लगी। वही जहां पर स्टेज बनाया गया था वहां से गुजरने वाली छात्राएं सिर झुका वहां से जाती नजर आई। इस प्रोग्राम का वीडियो किसी ने मोबाइल से बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो वायरल होने के बाद अब स्कूल प्रशासन सवालों के घेरे में आ गया है। वायरल वीडियो बीते शनिवार की बतायी जा रही है। पूरी रात यह कार्यक्रम चला और अगले दिन तक जारी रहा। यहां तक स्कूल टाइम में भी कार्यक्रम बंद नहीं हुआ और अश्लील गानों पर नाच होता रहा। इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता। वायरल वीडियो को देखकर इलाके के लोग कई सवाल कर रहे हैं। पूछ रहे हैं कि स्कूल खुला रहते आर्केस्ट्रा करने की इजाजत हेडमास्टर ने क्यों दी? यह सवाल हेडमास्टर से ही पूछना चाहिए..
पूर्वी चम्पारण से सोहराब आलम की रिपोर्ट