ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / स्कूल में मास्टर ने बच्ची के साथ किया गंदा काम, मुखिया बाप ने...

स्कूल में मास्टर ने बच्ची के साथ किया गंदा काम, मुखिया बाप ने बनाया था नियोजित शिक्षक

23-Jan-2020 08:56 PM

GOPALGANJ : बिहार में महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. गोपालगंज जिले से एक ऐसी शर्मनाक घटना सामने आई है. जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. एक नियोजित शिक्षक के ऊपर 4th क्लास की बच्ची के साथ गंदा काम करने का आरोप लगा है. घटना की शिकायत के बाद पुलिस की दबिश बढ़ने पर आरोपी नियोजित शिक्षक ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. 


स्कूल में सीढ़ी पर की छेड़खानी
घिनौनी वारदात गोपालगंज जिले के मीरगंज के खैरटिया उत्क्रमित मिडिल स्कूल की है. जहां एक नियोजित शिक्षक ने चौथी क्लास में पढ़ने वाली 10 साल की एक मासूम बच्ची के के साथ घिनौना काम किया. मामला सामने आने के बाद आरोपी शिक्षक अशोक यादव के खिलाफ छेड़खानी की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई गई थी. मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार के दिन स्कूल से छुट्टी होने के बाद सीढ़ी से उतर रही बच्ची के साथ टीचर ने छेड़खानी की थी.


नशे में था आरोपी नियोजित शिक्षक
पीड़ित बच्ची ने बताया कि शिक्षक अशोक चौधरी ने एक्स्ट्रा पढ़ाने का बहाना उसे क्लास रूम में रोक लिया था. बच्ची ने बताया शराब के नशे में गलत काम करने का प्रयास भी किया. जब बच्ची इसका विरोध कर भागने लगी तो पापी टीचर ने सीढ़ी पर उसके गाल पर दांत से काट लिया. जैसे-तैसे घर पहुंची पीड़ित मासूम ने अपने परिजनों को पूरी आपबीती बताई.


मुखिया बाप ने बनाया था टीचर
आरोपी नियोजित टीचर अशोक यादव की बहाली उसके मुखिया पिता विर्झन यादव ने खुद कराई थी. बताया जा रहा है कि हथुआ प्रखंड के खैरटिया पंचायत में हुए 2001 के चुनाव में आरोपी शिक्षक अशोक चौधरी के पिता विर्झन चौधरी ही मुखिया के पद पर निर्वाचित हुए थे. जिसके बाद उन्होंने अपने मुखिया रहते हुए वर्ष 2005 में नियोजित शिक्षकों की बहाली के दौरान ही अपने बेटे अशोक चौधरी की बहाली की थी. 


3 साल पहले भी की थी रेप की कोशिश
बच्ची के साथ हुई इस घिनौनी घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर गिरफ़्तारी की मांग की थी. एकजुट होकर ग्रामीणों ने बवाल किया था. जिसके बाद फरार टीचर को अरेस्ट करने के लिए पुलिस लगातार दबिश बनायी हुई थी. जिसके बाद आरोपी अशोक यादव ने आज कोर्ट में सरेंडर कर दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि आज से 3 साल पहले भी एक स्टूडेंट के साथ रेप की कोशिश की थी. लेकिन रसूख के बल पर मामले को उस वक़्त दबा दिया गया था. उन्होंने बताया कि आरोपी नियोजित शिक्षक आदतन शराबी है.