ब्रेकिंग न्यूज़

सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका: अग्निवीर भर्ती 2026 में 25,000+ बंपर वैकेंसी, जानिए पूरी डिटेल Bihar Politics : 'नीतीश कुमार का कार्यकाल हमेशा से बेदाग रहा...', बोले अमित शाह- केंद्र आने से बिहार और देश दोनों को होगा फायदा नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी UPI पेमेंट में बड़ा बदलाव: अब UPI ID या मोबाइल नंबर डालकर नहीं कर पाएंगे भुगतान, जानें नया तरीका BIHAR NEWS : बिहार में BJP का उदय ! पढ़िए JDU के आगे 'सीनियर' बनने की पूरी टाइमलाइन; कब कैसे बदली रणनीति MPs Salary: राज्यसभा सांसदों को मिलती है कितनी सैलरी? जानिए सुविधाएं और उनके अधिकार BIHAR NEWS : बिहार के नए युग की नई तस्वीर ! CM आवास के इस फोटो में छिपा बड़ा संदेश, जानिए क्या है इसके राजनीतिक मायने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ?

स्कूल में मैडम के साथ शिक्षक ने किया रेप, कोरोना के कारण नहीं आये थे दूसरे स्टाफ

23-Nov-2020 05:02 PM

DELHI :  एक सरकारी स्कूल में ड्यूटी पर तैनात महिला शिक्षक के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है. पीड़ित शिक्षिका ने सहयोगी शिक्षक के ऊपर रेप करने का आरोप लगाया है. इस घटना को लेकर पीड़िता की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


मामला दिल्ली के बेगमपुर का है. जहां एक सरकारी स्कूल में ड्यूटी के दौरान महिला शिक्षक से दुष्कर्म की घटना सामने आई है. पीड़िता के मुताबिक जिस शिक्षक ने इस घटना को अंजाम दिया है, वो भी उसी स्कूल में पढ़ाता है, जहां वह नौकरी करती हैं. उन्होंने बताया कि कोरोना के कारण स्कूल में सभी स्टाफ को नहीं बुलाया जा रहा है, रोस्टर के हिसाब से अलटरनेट ड्यूटी लगाई जा रही है.


पीड़िता की ओर से थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक रोस्टर के मुताबिक बीते 2 नवंबर को वह स्कूल गई थी. इसी दौरान आरोपी शिक्षक भी आया हुआ था. जब स्कूल में ज्यादा स्टाफ नहीं थे तो आरोपी शिक्षक ने मैडम को अकेले कमरे में बुलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया. उसके बाद आरोपी शिक्षक ने पीड़िता को जान से भी मारने की धमकी दी.


इस घटना को लेकर पीड़िता ने दिल्ली के बेगमपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. मामला दर्ज होने के बाद  पीड़िता की मेडिकल जांच कराने के साथ साथ काउंसलिंग कराई जा रही है. पुलिस के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्कूल की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के अलावा आरोपी टीचर के मोबाइल लोकेशन की जानकारी ली जा रही है.