बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
23-Feb-2024 09:01 PM
By First Bihar
VAISHALI: वैशाली के सराय थाना क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय मरीचा राम में एक छात्र की मौत हो गयी है। स्कूल में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। परिजनों ने स्कूल के शिक्षकों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बच्चे की मौत की सूचना परिजनों को देना शिक्षकों ने मुनासिब नहीं समझा। बच्चे की स्कूल में मौत के बाद सारे शिक्षक स्कूल से अपने-अपने घर चले गये। शिक्षकों के इस रवैय्ये से परिजन काफी गुस्से में हैं और पुलिस से मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।
मृतक की पहचान मझौली मोहम्मदपुर बुजुर्ग निवासी स्वर्गीय मनोहर प्रसाद गुप्ता के 14 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार के रूप में हुई है। मृतक के चाचा जीतू ने बताया कि स्कूल से छुट्टी होने के बावजूद उनका भतीजा घर नहीं पहुंचा। स्कूल के कुछ बच्चे घर पर आए और कहने लगे की गौरव स्कूल में बेहोश पड़ा हुआ है।
आनन-फानन में परिजन स्कूल पहुंचे तो देखा की मौत हो चुकी है। जिसके बाद वे उसे लेकर निजी क्लीनिक पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आशंका जतायी है कि स्कूल के शिक्षक ने पीट-पीटकर छात्र की हत्या कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद शिक्षक मौके से फरार हो गये। मौके पर पहुंची सराय पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा।