ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: घरेलू कलह से दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, महिला की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, गला काटकर शव कुएं में फेंका, 5 आरोपी गिरफ्तार रसोई गैस ब्लास्ट से 4 लोग झुलसे, अवैध रूप से रखा गया था 60 सिलेंडर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप

Home / news / स्कूल में पिस्टल लेकर पहुंच गये 2 स्टूडेंट, अन्य छात्रों को धमकाते हुए...

स्कूल में पिस्टल लेकर पहुंच गये 2 स्टूडेंट, अन्य छात्रों को धमकाते हुए लहराने लगे हथियार, फिर क्या हुआ जानिए?

22-Jun-2024 09:33 PM

By First Bihar

DESK: छात्रों को धमकाने के मकसद से 10वीं क्लास के दो स्टूडेंट स्कूल में पिस्टल लेकर पहुंच गये और हाथ में लेकर लहराने लगे। इस दौरान स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। स्कूल के अन्य छात्र पहले इसे नकली पिस्टल समझ बैठे थे लेकिन जब पता चला कि यह नकली नहीं बल्कि असली है तब छात्रों के बीच हड़कंप मच गया। तभी एक छात्र ने इस बात की जानकारी शिक्षकों को दे दी। 


मामला संज्ञान में आते ही टीचर वहां पहुंचे और छात्र के हाथ से बंदूक छीन लिया। जिसके बाद स्कूल के प्रिसिंपल ने दोनों छात्रों के गार्जियन को स्कूल बुलाया और पुलिस को भी इस बात की सूचना दी। मौके पर पहुंची रेजीनगर पुलिस ने बंदूक को जब्त कर दोनों छात्रों को हिरासत में ले लिया। दोनों छात्रों को थाने पर लाया गया है जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। दोनों के अभिभावक भी थाने पहुंचे हैं। मामला पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला स्थित अंदुलबेरिया हाई स्कूल का है। 


लेकिन सवाल यह उठता है कि स्कूल के छात्रों के पास देसी बंदूक कहा से आया। इस संबंध में पुलिस हिरासत में लिये गये छात्रों से पूछताछ कर रही है। पूरे इलाके में छात्रों की इस करतूत की चर्चा हो रही है। लोग इस बात से परेशान है कि कही बंदूक से गोली चल जाती तो बड़ी घटना हो सकती थी। शिक्षा के मंदिर में इस तरह हथियार का प्रदर्शन कही से भी उचित नहीं है। इस तरह की घटनाओं की पुनरावृति ना हो इसे लेकर कदम उठाने चाहिए।