अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
18-May-2022 02:33 PM
ARWAL: बाल मजदूरी कराना कानूनन अपराध माना जाता है। हर स्कूल में इस बात की शिक्षा भी दी जाती होगी। लेकिन अरवल के एक स्कूल से ही ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। अरवल-सदर थाना क्षेत्र के मलही पट्टी विद्यालय में प्रिंसिपल बच्चे से जबरदस्बती बर्तन धुलवा रहे हैं।
बच्चा कई सपने लेकर स्कूल में जाता होगा, ताकि वो पढ़-लिखकर एक सफल आदमी बन सके। लेकिन यहां उसे बर्तन धोने पर मजबूर किया जा रहा है। सच छुपाने को लेकर शिक्षा विभाग कई तरह के आंकड़े अपना रही है, लेकिन यह वीडियो मलही पट्टी विद्यालय के करनामे को बताने के लिए काफी है। इसको लेकर स्कूल के प्रिंसिपल और बच्चे के क्लास टीचर के बीच झड़प भी हो रही है। एक ओर जहां प्रिंसिपल बच्चे का हांथ खींचकर उसे बर्तन धोने को कह रहा है तो वहीं उसकी क्लास टीचर इसका विरोध कर रही है। क्लास टीचर ने कहा कि बच्चा यहां पढ़ने आता है, झाड़ू-पोछा करने नहीं। इतने में प्रिंसिपल कहता है कि आपको पावर नहीं है। मैं यहां का हेडमास्टर हूं और फैसला भी मैं ही करुंगा।
इस वीडियो से साफ तौर पर पता चलता है कि ज्यादातर स्कूल में बच्चों से जबरदस्ती इस तरह का काम कराया जाता है। ये बच्चे इतने भोले ओर मासूम हैं कि ये बर्तन भी धोने पर मजबूर हो जाते हैं। मलहीपट्टी विद्यालय में प्रिंसिपल का बच्चों के साथ ये वर्ताब साफ़ दर्शाता है कि बच्चों को शिक्षा देने के बजाय बाल मजदूरी कराया जाता है। सोशल मीडिया पर ये विडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है।