ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे

Home / news / स्कूल लेट पहुंचने पर नहीं कटेगा वेतन, लेकिन 4 दिन विलंब होते ही...

स्कूल लेट पहुंचने पर नहीं कटेगा वेतन, लेकिन 4 दिन विलंब होते ही कम होने लगेगी छुट्‌टी

09-Nov-2024 07:32 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में गुरूजी यदि स्कूल लेट पहुंचते हैं तब उनका वेतन नहीं कटेगा। बल्कि CL में एडजस्ट किया जाएगा। इस बात को हम इस तरह से समझते हैं यदि कोई टीचर महीना में 4 दिन 10 मिनट से ज्यादा विलंब से स्कूल आते हैं तो एक सीएल एडजस्ट किया जाएगा लेकिन उनका वेतन नहीं कटेगा। सीएल को कैजुअल लिव कहते हैं जिसे छुट्टी के रूप में लिया जाता है। 


शिक्षा विभाग ने सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश को लागू किया है। इस नियमावली के अनुसार 10 मिनट तक की रियायत दी जा सकती है लेकिन 10 मिनट से ज्यादा लेट होने पर सीएल कट जाएगा। बिहार के 5 लाख शिक्षकों पर शिक्षा विभाग के इस आदेश का असर पड़ेगा। 


शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ का कहना है कि शिक्षकों को सामान्य प्रशासन विभाग का ऑर्डर देखना चाहिए। अब शिक्षकों के स्कूल लेट पहुंचने पर ई-शिक्षा कोष पर लेट पंच को अपडेट किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग की तय नियमावली को जोड़ा जाएगा। अभी अटेंडेंस एक मिनट भी लेट होने पर उस दिन का वेतन शिक्षकों का काटा जा रहा है। अक्टूबर में 17 हजार शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटा गया था।