Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
04-Sep-2024 06:59 PM
By First Bihar
GAYA: बिहार के गया जिला स्थित गुरारू ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक साथ कई बच्चों की हालत बिगड़ गयी। बच्चों ने ना कोई दवा खाया था और ना ही मिड डे मीड बल्कि इन बच्चों को स्कूल की मैडम ने उठक बैठक करने को कहा और ऐसा करते ही कई बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गयी।
इस बात की जानकारी जैसे ही बच्चों के अभिभावकों को हुई वो स्कूल पहुंच गये और जमकर बबाल काटा। डुमरा निवासी विकास यादव सहित गुरारू के कई लोगों ने बताया कि गुरारू स्थित ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में पढ़ने के लिए बच्चे गये हुए थे। उमस भरी गर्मी के बीच वहां की शिक्षिका ने कई बच्चे को उठक-बैठक कराया। बच्चे जब घर आए तो सिर दर्द, बुखार और पैर दर्द की शिकायत करने लगे।
जिसके बाद पूछे जाने पर बच्चों ने बताया कि स्कूल की मैडम ने उठक बैठक कराया जिससे तबीयत बिगड़ गई। स्कूल की इंचार्ज पूजा कुमारी पर यह आरोप लगाया गया है। बच्चों के साथ मारपीट की बात भी कही गई है। बीमार बच्चों को निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। घटना के बाद अभिभावकों में आक्रोश देखने को मिला। स्कूल पहुंचकर उन्होंने जमकर बबाल काटा और कार्रवाई की मांग की। बता दें कि उक्त स्कूल के डायरेक्टर संतोष कुमार चौहान, प्रिंसिपल राकेश कुमार सिंह, इंचार्ज पूजा कुमारी है। 





