ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / स्कूल की छात्राओं से अश्लील हरकत और फोन पर गंदी बातें करता था...

स्कूल की छात्राओं से अश्लील हरकत और फोन पर गंदी बातें करता था क्लर्क, ऑडियो वायरल हुआ तो मच गया बवाल

15-Oct-2023 02:23 PM

By First Bihar

MADHUBANI: मधुबनी के कलुआही प्रखंड स्थित प्लस टू हाई स्कूल नरार के क्लर्क त्रिलोकी नाथ कुंवर पर गंभीर आरोप लगा है। इन्होंने शिक्षा के मंदिर को बदनाम करने का काम किया है। स्कूल की छात्रा से अश्लील हरकत करने और गंदी-गंदी बातें करने का आरोप छात्राओं ने स्कूल के किरानी पर लगा है। जब अन्य छात्र-छात्राओं को इस बात की जानकारी हुई तब स्कूल में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ करने लगे। 


अश्लील ऑडियो वायरल होने के बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। उग्र छात्र-छात्राओं ने बेंच-डेस्क सहित स्कूल में रखे कई सामान को तोड़ डाला। स्कूल के क्लर्क की हरकत के गुस्साएं बच्चे इस दौरान एनएच-105 पर उतर गये और मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जिससे यातायात बुरी तरह से बाधित हो गया। सड़कों पर गाड़ियो की लंबी कतारे लग गये। जब छात्रों के हंगामे की भनक स्कूल के क्लर्क को मिली तब वो ड्यूटी नहीं आया। 


छात्रों के हंगामे और रोड जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझाने की कोशिश की लेकिन छात्र इतने गुस्से में थे कि किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे। गुस्साएं छात्र-छात्राओं का कहना था कि स्कूल के क्लर्क त्रिलोकी नाथ कुंवर बहुत गंदे व्यक्ति है। वो अक्सर स्कूल की छात्राओं से मोबाइल पर अश्लील बातें करते हैं और स्कूल में ही अश्लील हरकत करते हैं जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हो रहा है। जो सुनने लायक नहीं है। वही मामला सामने आने के बाद आरोपी क्लर्क को डीपीओ ने सस्पेंड कर दिया है। स्कूल के हेडमास्टर के बयान पर केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।