Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
27-Jun-2024 07:14 PM
By First Bihar
MOTIHARI: मोतिहारी में दो स्कूली बच्चों पर ठनका गिरा जिससे एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरा बुरी तरह झुलस गया जिसे आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना पिपरा थाना क्षेत्र के सरियतपुर का है। मृत छात्रा की पहचान श्रुति कुमारी के रुप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि सरियतपुर खां टोला प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर ने बारिश शुरू होने पर छुट्टी दे दी थी। बारिश में छुट्टी होने के कारण यह घटना हुई। यदि बारिश में बच्चों को स्कूल से नहीं छोड़ा जाता तो आज एक बच्ची की मौत वज्रपात से नहीं होती।
इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों का कहना है कि स्कूल से जल्दी घर जाने की हड़बड़ी हेडमास्टर और शिक्षकों को रहती है। जब बारिश होनी शुरू हुई तब बच्चों को स्कूल से छोड़ दिया। बच्चों की छुट्टी कर दिये जाने से ठनका श्रुति और एक अन्य बच्चे पर गिर गया और यह हादसा हुआ।
मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट