ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

महिला को किस लेते स्कूल के डायरेक्टर का वीडियो हुआ वायरल, निदेशक ने इसे साजिश बताया

16-Mar-2023 08:48 PM

By First Bihar

GAYA: जमुई में सिरियल किसर का मामला अभी कुछ दिन पहले ही सामने आया था जहां एक महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ एक अनजान युवक ने अश्लील हरकत की थी और महिला को जबरन किस किया था। किस करने बाद वह मौके से फरार हो गया था। जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था। अब सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो बिहार के गया जिले का बताया जा रहा है। जो तेजी से वायरल हो रहा है। 


वायरल वीडियो में एक प्राइवेट स्कूल का डायरेक्टर महिला को किस करते दिख रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता। बताया जा रहा है कि यह वीडियो काफी पुराना है जो कटारी हिल स्कूल का है। वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल के डायरेक्टर सामने आए उन्होंने इसे साजिश करार दिया। 


बता दें कि जिस स्कूल का यह वीडियो बताया जा रहा वहां हर जगह पर सीसीटीवी लगा हुआ है। जिसमें स्कूल के डायरेक्टर द्वारा महिला को किस करने का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि स्कूल के ही किसी कर्मी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। जिसके बाद यह तेजी से वायल हो रहा है।


इस वीडियो में स्कूल का डायरेक्टर जबरन महिला से छेड़छाड़ करता दिख रहा है। हालांकि कि डायरेक्टर खुद को निर्दोष बता रहा है। यह भी कह रहे है उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। यह वीडियो उनके स्कूल का भी नहीं है। वीडियो को एडिट कर अब वायरल किया जा रहा है।