ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

सिगरेट पीने पर छात्र को टीचर ने बेल्ट से पीटा, बेरहमी से पिटाई से छात्र की मौत, सभी आरोपी फरार

26-Jun-2023 07:10 PM

By First Bihar

MOTIHARI: मोतिहारी में स्कूल के चेयरमैन ने अपने साले के साथ मिलकर पांचवी कक्षा के छात्र को बेल्ट से इस कदर पीटा की उसकी जान चली गयी। दरअसल 14 वर्षीय छात्र को सिगरेट पीते चेयरमैन ने देख लिया था जिसे सजा देने के मकसद से स्कूल लाया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह अधमरा हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गयी। घटना के बाद आरोपी चेयरमैन और उसका साला फरार हो गया है। 


मामला मधुबन थाना क्षेत्र के हरदिया पुल स्थित रेसिडेंशियल मधुबन राइजिंग स्टार प्रेप स्कूल का है। मृत छात्र की पहचान बजरंगी के रूप में हुई है जो पांचवी कक्षा में पढ़ता था। इस घटना से गुस्साएं परिजनों ने चेयरमैन, उसके साले जयप्रकाश यादव और पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कराया है लेकिन अभी तक सारे आरोपी पुलिस की गिरफ्तर से बाहर हैं। 


परिजन पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे है। इलाके के लोग भी इस घटना से काफी आक्रोशित है। लोगों का कहना है कि यदि छात्र सिगरेट पी रहा था तो इसकी शिकायत उनके परिजनों को करनी थी लेकिन स्कूल के चेयरमैन खुद ही बच्चे को सजा देने लगे ऐसा कतई नहीं होना चाहिए था। इस तरह से सजा देने का हक इन्हें किसने दिया। लोगों में इस घटना को लेकर गुस्सा देखा जा रहा है। 


घटना के बारे में बताया जाता है कि बंजरिया गांव के रहने वाले हरि किशोर यादव के 14 वर्षीय पुत्र बजरंगी छिपकर सिगरेट पी रहा था। उसे सिगरेट पीते उसके स्कूल के चेयरमैन विजय यादव ने देख लिया। फिर क्या था उसने बजरंगी को पकड़ लिया और स्कूल लेकर चले गये। जहां कमरे में बंद कर दिया और पैंट शर्ट खोलकर बेल्ट से उसकी जमकर पिटाई कर दी। बजरंगी रोता रहा चिल्लाता रहा लेकिन चेयरमैन और उसके साले के कान में जूं तक नहीं रेंगा। बेल्ट से उसे तब तक पीटा गया जब तक कि वो बेहोश नहीं हो गया। 


बेहोश और अधमरा हुए बजरंगी को मधुबन के एक प्राइवेट क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। बच्चे की मौत के बाद स्कूल के चेयरमैन ने इस घटना की जानकारी परिजनों को दी। भागे दौरे परिजन अस्पताल पहुंचे और बेड पर बेटे की लाश को देख कुछ देर के लिए सदमें में चले गये। वही मां बेटे को देखते ही बेहोश हो गयी। 


इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा है। परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या चेयरमैन विजय यादव ने अपने साले के साथ मिलकर कर दी है। बजरंगी दो भाई और दो बहनों में तीसरे नंबर पर था। बजरंगी के पिता यहां नहीं रहते हैं वो पंजाब में मजदूरी करते हैं। एक हफ्ते पहले ही वो घर आए हुए थे। घरवालों से मिलने के बाद वे वापस पंजाब चले गये है। पंजाब में फोन करके इस घटना की सूचना उन्हें दी गयी तो वे भी हैरान रह गये। 


उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे है। बेटे की हत्या की सूचना मिलते ही वे पंजाब से बिहार की गाड़ी पकड़ने के लिए निकल गये हैं। मृतक की मां की माने तो दो महीने पहले ही उसने बजरंगी का एडमिशन पांचवी कक्षा में करवाया था। उसे क्या पता था कि इसी स्कूल में उसके बेटे की हत्या कर दी जाएगी। 


जबकि बहन कहती है कि घर से वो मोबाइल लाने के लिए निकला था। इस दौरान हरदिया पुल के पास वह सिगरेट पीने लगा। तभी स्कूल के मालिक विजय यादव ने सिगरेट पीते देख लिया और बड़े ही बेरहमी से उसके भाई की पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने स्कूल के चेयरमैन विजय यादव, पत्नी और साले पर हत्या का आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग की है। केस दर्ज होने के बाद से तीनों आरोपी मौके से फरार है। अभी तक तीनों में से किसी की भी गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर पाई है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।