पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायल मोतिहारी शराब कांड के मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, पुलिस की दबिश से परेशान होकर पहुंचा कोर्ट… अब तक 10 लोगों की हो चुकी है मौत बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक
12-Apr-2023 08:47 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं से कोई खबर निकल कर सामने आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से जुड़ा हुआ है। जहां दो स्कूली बच्चों का बदमाशों ने अपहरण कर लिया है। स्कूल छोड़ने वाले ड्राइवर ने ही बच्चों को अगवा किया।
दरअसल, बिक्रम थाना क्षेत्र के बलियारी गांव से पुलिस ने एक निजी स्कूल से अपहरण किए गए भाई -बहन को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। जहां पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को भी दी जिसके बाद परिजन थाना पहुंचकर अपने बच्चों से मुलाकात किया। इस दौरान ग्रामीणों ने ऑटो ड्राइवर की पिटाई कर पुलिस को बुलाकर उसे सौंप दिया और बच्चे बच गए। दोनों बच्चे भाई-बहन हैं। दोनों तीसरी क्लास में पढ़ते हैं।
बताया जा रहा है कि,दानापुर के दीघा के संत माइकल स्कूल से अपहरण किए दो बच्चो को टेंपू चालक अपने वाहन से बैठाकर घर ले जाने की बजाय दूसरी जगह ले जाने लगा। बच्चों ने जब पूछा तो उसने डराकर चुप करा दिया। तभी बिक्रम के बलियारी गांव के पास अभिषेक ने गुटखा लेने के लिए एक दुकान के पास ऑटो रोकी तो बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया। उन्होंने ग्रामीणों को रो-रोकर बताया कि ऑटो वाले अंकल हमें घर नहीं कहीं और लेकर जा रहे हैं। इस पर ग्रामीणों ने चालक अभिषेक को पकड़कर पीटा। ग्रामीणों ने डायल 112 और बिक्रम थाने को घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर बच्चों को कब्जे में ले लिया।
इधर पालीगंज एएसपी अवधेश सरोज ने बताया कि बिक्रम थानाक्षेत्र के बलियारी गांव से पुलिस ने दो स्कूली बच्चे को बरामद किया है जो दानापुर के दीघा के संत माइकल स्कूल से टेंपू चालक लेके भागा था। फिलहाल इस मामले में टेंपो चालक को गिरफ्तार किया गया जिससे पूछताछ की जा रही है। अपहरण का मामला है या कुछ और इसकी भी जांच पुलिस कर रही है साथ ही दोनों बच्चों को सकुशल परिजनों को सौंप दिया गया है।