ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

स्कूल बस ने बच्ची को कुचला, मौत से गुस्साए लोगों ने बस में लगाई आग, ड्राइवर और खलासी फरार

03-Jan-2022 03:04 PM

GAYA: गया में स्कूल बस ने एक बच्चे को रौंद दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना से गुस्साएं लोगों ने स्कूल बस को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान बस का ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गया। परैया थाना क्षेत्र के मीरगंज में हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की सुबह मगध इंटरनेशनल स्कूल की बस परैया जा रही थी। मीरगंज के पास सड़क संकीर्ण थी और वहां गांव की एक बच्ची खेल रही थी। तभी बस बच्ची को कुचलते हुए आगे बढ़ गयी। जब बस के ड्राइवर को इस बात का पता चला तो बस को छोड़कर खलासी के साथ वह मौके से फरार हो गया। 


बच्ची की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल बस को आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वही परैया और टिकारी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वही फरार बस ड्राइवर और खलासी की गिरफ्तारी की मांग ग्रामीण कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।