पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
13-Sep-2024 11:32 AM
By First Bihar
SIWAN : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सिवान से निकल कर सामने आ रहा है। जहां जिले में स्थित एक स्कूल परिसर में दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत मचा दी। इससे बच्चे डर गए और स्कूल में अफरातफरी का माहौल हो गया।
वहीं, यह घटना जामो बाजार थाना इलाके के हरिहरपुर स्थित विश्वेश्वर हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज की है।इस घटना के वक्त स्कूल में बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे। बाद में इसकी सूचना किसी ने स्थानीय पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर स्कूल परिसर में पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। बताया जा रहा कि जहां यह घटना हुई वहां आसपास तीन स्कूलों का संचालन किया जाता है। तभी जब कक्षाएं चल रही थीं तब तीन-चार असामाजिक तत्व के युवक प्राइमरी स्कूल के कोने पर पहुंचे। उन्हें परिसर में आते देख एक शिक्षक ने विरोध किया। शिक्षक के मना करने पर युवक भड़क गए और उनमें से एक ने बंदूक निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में शिक्षक बाल-बाल बच गए।
इस घटना में फायरिंग की आवाज आते ही स्कूल में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि किसी को इस घटना में चोट नहीं लगी और मौके से असमाजिक तत्व फरार हो गए। घटना स्थल से जांच के दौरान पुलिस ने खोखा बरामद किया है। हालांकि, इस घटना के सही कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। लोगों में तरह-तरह की चर्चा है।
उधर, इस घटना को लेकर इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक वाहिद ने बताया कि तीन युवक परिसर में आए थे, बिना अनुमति परिसर में आने पर शिक्षकों द्वारा उनका विरोध किया गया तो वे फायरिंग करने लगे। इस मामले में स्थानीय थाने में लिखित शिकायत की गई है। एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि पुलिस फायरिंग मामले की जांच कर रही है। अपराधियों के नाम-पते का सत्यापन भी किया जा रहा है।