ब्रेकिंग न्यूज़

EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप

Home / news / स्कूल के हॉस्टल में मिला नर्सरी के बच्चे का डेड बॉडी, स्कूल छोड़...

स्कूल के हॉस्टल में मिला नर्सरी के बच्चे का डेड बॉडी, स्कूल छोड़ भागे टीचर और स्टडेंट

20-Mar-2023 02:25 PM

By First Bihar

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। यहां एक प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में नर्सरी के छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी है। इससे पहले इस बच्चे के परिजनों को यह सुचना दी गई थी कि, यह बच्चा स्कूल के बाथरूम में  गिर गया है और हॉस्पिटल में भर्ती है। जिसके बाद परिजन हॉस्पिटल  पहुंचे, तो विद्यालय के संचालक ने बताया कि बच्चा हॉस्टल वापस आ चुका है। इसके बाद जब वे लोग सबौर स्थित हॉस्टल पहुंचे, तो वहां बच्चे को मृत पाया। जबकि छात्रावास  संचालक सहित अन्य सभी टीचर फरार हो गये। 


दरअसल, भागलपुर  रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में एक नर्सरी के छात्र की मौत हो गई है। मृत छात्र की पहचान निखिल कुमार (08) के रूप में हुई है।  वह मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के गुरहट्टा चौक निवासी विजय कुमार दास का पुत्र था। इसका एडमिशन इसी साल जनवरी महीने में हुई थी। अब यह सुचना मिली थी की वह स्कूल के बाथरूम में गिर गया है उसके बाद जब इसको लेकर परिजन स्टूडेंट के हॉस्टल पहुंचे तो इसे मृत पाया गया। 


बताया जा रहा है कि,निखिल का एडमिशन स्कूल में हुआ था। एडमिशन के बाद से वह हॉस्टल में रह कर पढ़ाई कर रहा था। स्कूल के शिक्षक सागर कुमार ने बताया कि सुबह में पढ़ाई के दौरान निखिल ठीक था। अचानक उसके मौत की खबर मिल। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची।  पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच-पड़ताल कर रही है। मामले में आसपास के लोगों से भी पूछताछ हो रही है। 


आपको बताते चलें कि, भागलपुर जिले में रेलवे स्टेशन के पास प्रयाग यादव के आवासीय परिसर में स्कूल का संचालन किया जा रहा है। मृतक के चाचा ने बताया कि परिसर के पास स्कूल का कोई बोर्ड नहीं लगा है और न ही सुरक्षागार्ड है। चाचा ने बताया कि जब वे लोग हॉस्टल में पहुंचे, तो पूरा छात्रावास खाली था। शिक्षक और संचालक फरार हो गये थे। घटना को लेकर छात्र के मामा प्रेम कुमार ने लिखित शिकायत की है।