Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर करप्शन केस में फंसे 'अधीक्षण अभियंता' की बंद फाइल फिर खुलेगी, पत्नी-परिवार के नाम पर करोड़ों की संपत्ति और 1976 के पत्र को आधार बनाकर बच निकलिए...अब यह नहीं चलेगा, पढ़ें.... CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम
29-Oct-2024 11:49 AM
By First Bihar
MADHEPURA : बिहार के मधेपुरा से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक स्कूली छात्र का अपहरण कर लिया गया है। अपराधियों ने स्कूल बस रोककर छात्र को अगवा कर लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गयी है। इस तरह की घटना सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन और पुलिस में हड़कंप मच गया है। दूसरी ओर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र के कडामा चौक के नजदीक हथियारबंद बदमाशों ने मंगलवार की सुबह स्कूली बस को रोक कर एक छात्र का अपहरण कर लिया। अपहरण की खबर फैलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि किडनैपिंग की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई।
किडनेप छात्र कि पहचान फ़ुलौत निवासी राकेश कुमार साह का पुत्र प्रियांशु उर्फ मयंक (7) एक निजी स्कूल में यूकेजी का छात्र बताया गया है। अपहृत छात्र के पिता राकेश साह का फुलौत में कराना का थोक और खुदरा व्यवसाय है। छात्र के पिता आर्थिक रूप से संपन्न बताए जा रहे हैं। छात्र के पिता ने किसी के साथ रंजिश होने से इनकार किया है। फिलहाल किसी के द्वारा किसी प्रकार का कोई डिमांड करने बात से भी उन्होंने इनकार किया है। कई थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
आपको बता दें कि इसी महीने मधुबनी के ही बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वीं की छात्रा के अपहऱण का मामला सामने आया था। बताया जा रहा है कि शौच जाने के क्रम में छात्रा का अपहरण किए जाने की बात सामने आई थी। इस मामले में लड़की के पिता ने रजघट्टा गांव के सन्नी कुमार चौधरी और उसके एक दोस्त पर किडनैपिंग का आरोप लगाया था। इस मामले में पिता का आऱोप था कि अपहरणकर्ता जबरन बाइक पर बैठा कर उनकी बेटी को ले गए।