ब्रेकिंग न्यूज़

Rajya Sabha Election : 'एक तरफ दरिंदा तो एक तरफ शिकारी ...', तेजस्वी से मुलाकात से पहले AIMIM का बड़ा बयान, बोले .... हैदरबाद से तय होगा फॉर्मूला बिहार में बिखरा विपक्ष! HAM की भविष्यवाणी...राजद-कांग्रेस के कई विधायक अंतरात्मा की आवाज पर करेंगे वोट, रास चुनाव में 30 वोट भी जुटाना मुश्किल सरकारी आदेश न मानना पड़ा भारी! बिहार में 45 शिक्षकों का कटेगा वेतन Bihar News: बिहार में बनेगा स्टेट हाईवे अधिनियम, 120 किमी रफ्तार वाले एक्सप्रेस-वे का रास्ता होगा साफ 'CO को मेरे काम करने के तरीकों से नहीं है कोई प्रॉब्लम...', बोले विजय सिन्हा - पुरानी मांगों को लेकर कर रहे हड़ताल, एक्शन को लेकर भी दिया जवाब Bihar News: अपने 7 साल में हट गया तो अपनी बेटी को लगवा दिया था, लालू यादव पर भड़के CM नीतीश, कहा- पहले वाला महिला को कुछ किया था ? Bihar news : बिहार को जल्द मिलने जा रहा एक और एयरपोर्ट, सरकार ने जारी किया टेंडर; इतने दिन पूरा होगा काम “वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी

SC-ST से आरक्षण छीनकर मुस्लिमों को देना चाहते हैं INDIA के नेता : लालू के बयान पर बोले PM मोदी

07-May-2024 01:45 PM

By First Bihar

DESK : देशभर में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान जारी है। इस बीच बिहार में आज एक राजनीतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए राजद सुप्रीमो लालू यादव ने बड़ा बयान दे दिया है। लालू यादव ने कहा है कि देश में मुसलमानों को आरक्षण मिलना चाहिए। इसके बाद अब लालू के इस बयान को लेकर एनडीए के नेता इसे समाज विरोधी बयान बता रहे हैं। इसी कड़ी में अब खुद पीएम मोदी ने भी पलटवार किया है। पीएम ने कहा कि ये लोग दूसरों का आरक्षण छिनना चाहते हैं। 


पीएम नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश की एक चुनावी सभा में कहा कि " कांग्रेस चुप है लेकिन आज उनके एक सहयोगी दल ने INDI गठबंधन के इरादों की पुष्टि कर दी है। उनके नेता जो चारा घोटाले के मामले में जेल में हैं और कोर्ट से सजा पा चुके हैं...अभी जमानत पर बाहर आए हैं...उन्होंने कहा कि मुसलमानों को आरक्षण मिलना चाहिए। सिर्फ आरक्षण नहीं, उनका कहना है कि मुसलमानों को पूर्ण आरक्षण मिलना चाहिए। इसका अर्थ क्या है? ये लोग एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय को मिला सारा आरक्षण छीनकर मुसलमानों को पूरा आरक्षण देना चाहते हैं...।''


पीएम मोदी ने कहा कि लालू यादव मुसलमान वोट बैंक के जरिए ही अपनी सांस गिन रहे हैं। वरना अब उनके पास कुछ बचा नहीं है। वह (लालू यादव ) बारी-बारी से सब छोड़कर भाग गए हैं। मोदी तो इतने दिनों से सिर्फ यही कह रहा है कि ये लोग आपके हक़ के कुछ हिस्सों को आपसे काटकर धर्म के नाम पर बांट देंगे। लेकिन इनकी साजिश इससे और अधिक गहरी है। ये लोग अब डंके की चोट पर कह रहे हैं। और जिस दिन वोटिंग हो रही है उसी दिन कह रहे हैं। ये लोग एससी, एसटी और ओबीेसी समाज का पूरा आरक्षण ये मुस्लिम समाज को देना चाहते हैं।