जेडीयू कार्यकर्ता चाहते हैं निशांत कुमार को CM, नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रख दिया हाथ जहानाबाद में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रैपर बदलकर बाजार में खपाई जा रही थी दवाइयां पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर के बाद अवैध कारतूस का जखीरा बरामद मुजफ्फरपुर जिले में LPG की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील किशनगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 118.85 लाख रुपये का जुर्माना बांका में साइबर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब, दो बैंक खातों में मिला करोड़ों का संदिग्ध ट्रांजेक्शन जद(यू) ने जारी की 25 जिलाध्यक्षों की सूची, नीतीश कुमार की मिली स्वीकृति बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना
29-Jan-2024 04:19 PM
By First Bihar
DESK: भुवनेश्वर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी को लेकर बड़ा बयान दिया है। कहा है कि बीजेपी एक-एक को नोटिस दे रही है। लोगों को डरा और धमका रही है दोस्ती छोड़ेंगे की धमकी दी जा रही है। बीजेपी की डर से कोई पार्टी छोड़ रहा है तो गठबंधन और दोस्ती छोड़ रहा है।
खरगे ने कहा कि यदि इतने डरपोक लोक रहे तो क्या यह मुल्क और संविधान बचेगा? खरगे ने लोगों से कहा कि इसलिए यह आपको वोट देने का यह आखिरी चांस है। इसके बाद कोई वोट नहीं देगा। इस बार आपके पास मतदान करने का आखिरी मौका है। इसके बाद देश में कोई चुनाव नहीं होगा। यहां भी रूसी राष्ट्रपति चुनाव की तरह होगा।
जनसभा को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि आप यदि चाहेंगे तब लोकतंत्र बच सकती है यदि आप नहीं चाहेंगे और गुलाम रहना चाहते हैं तो आपकी मर्जी..क्योकि आपलोग ब्रिटिश के जमाने में गुलामगिरी करके आए हो..एसटी-एससी और ओबीसी को भी कहना था चाहता हूं कि अरे हमारा देश तो गुलाम था लेकिन आप लोग गुलामों के गुलाम थे।