ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: अपने 7 साल में हट गया तो अपनी बेटी को लगवा दिया था, लालू यादव पर भड़के CM नीतीश, कहा- पहले वाला महिला को कुछ किया था ? Bihar news : बिहार को जल्द मिलने जा रहा एक और एयरपोर्ट, सरकार ने जारी किया टेंडर; इतने दिन पूरा होगा काम “वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा हॉस्पिटल में घुसकर दबंगई, ऑफिसर को जमकर पीटा, सोने की चेन भी लूट ले गए बदमाश Bihar news : बिहार के इस जिले में 40 तंबुओं में 200 संदिग्धों का डेरा, विदेशी होने की आशंका; एसआईटी ने शुरू की जांच Bihar Circle Office Strike : आय-निवास, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट से लेकर दाखिल-खारिज सहित 20 काम प्रभावित, पढ़िए क्या है मामला Bihar Parking Rule: सड़क पर चलते वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली बंद, नगर निकायों को सरकार का निर्देश

SC में झटका लगने के बाद निचली अदालत पहुंचे केजरीवाल, नियमित जमानत के लिए दायर की याचिका

30-May-2024 12:44 PM

By First Bihar

DESK :  सुप्रीम कोर्ट से झटका लगने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राउज एवेन्यू कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है। इस याचिका पर दोपहर दो बजे राउज एवेन्यू कोर्ट सुनवाई करेगा।  ये याचिका नियमित जमानत के लिए लगाई गई है। केजरीवाल फिलहाल अंतरिम जमानत बाहर हैं और उन्हें 2 जून को सरेंडर करना है। 


दरअसल, केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में जेल भेजा गया था। उन्हें ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। कई दिन ईडी कस्टडी में केजरीवाल से पूछताछ की गई और 1 अप्रैल को उन्हें न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया था। करीब 49 दिन जेल में रहे केजरीवाल को 10 मई को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी थी। ये जमानत लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए दी गई थी। कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ केजरीवाल को 1 जून तक जमानत दी थी और 2 जून को सरेंडर करने के आदेश दिए थे। 


मालूम हो कि, सरेंडर की तारीख नजदीक आने से पहले ही एक बार केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। केजरीवाल ने कोर्ट से अपनी अंतरिम जमानत को एक हफ्ता बढ़ाने की अपील की थी। केजरीवाल की तरफ से अपनी खराब सेहत का हवाला दिया गया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अपील को स्वीकार नहीं दिया और अंतरिम जमानत बढ़ाने से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट से झटका मिलने के बाद अब केजरीवाल ने राउज एवेन्यू कोर्ट का रुख किया है. केजरीवाल ने यहां नियमित जमानत के लिए याचिका लगाई है, जिसपर आज दोपहर 2 बजे सुनवाई होनी है। 


आपको बताते चलें कि, दिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल से पहले कई और नेता भी जेल जा चुके हैं। दिल्ली के डिप्टी सीएम रहे मनीष सिसोदिया अभी भी जेल में हैं। सिसोदिया के अलावा आप सांसद संजय सिंह भी जेल रह चुके हैं। वहीं, बीआरएस नेता के. कविता भी जेल में हैं। ईडी का आरोप है कि इस मामले में करोड़ों का भ्रष्टाचार किया गया।