छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग
01-Jul-2022 05:39 PM
PATNA : बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आत तल्ख टिप्पणी की। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी पर खुशी जताते हुए कहा है कि देश की सर्वोच्च अदालत ने आज बीजेपी को आईना दिखाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी अब भी नहीं चेती तो देश के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी नूपुर शर्मा के बयान के लिए माफी मांगे।
देव ज्योति ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय की टिपपणी के बाद यह साफ हो गया है कि नुपूर शर्मा के विवादास्पद बयान से देश के लोगों की भावनाओं को चोट पहुंची हैं और पूरे देश में गंगा जमुनी तहजीब की धज्जियां उड़ी है। उन्होंने नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सख्त सजा देदे की मांग सरकार से की है। उन्होंने बीजेपी के अन्य नेताओं को भी नसीहत देते हुए कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी को सभी बीजेपी के नेताओं को पढ़ लेना चाहिए। जिससे उनपर जो सत्ता का अहंकार सिर पर चढ़ गया है वह उतर सके।
वीआईपी नेता ने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी नेता को संयमित बयान देना चाहिए, जिससे समाज में प्रेम और एक आदर्श स्थापित हो सके लेकिन आज सत्ता के लिए समाज को ही बांटने की कोशिश की जा रही है। देव ज्योति ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने साफ कर दिया है कि नुपूर शर्मा की वजह से देश का पूरा माहौल बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि नूपुर शर्मा के बयान के लिए बीजेपी देश के लोगों से मांफी मांगे।