ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / पहली पत्नी से चिढ़ती थी दूसरी पत्नी, जिंदा जलाकर मार डाला

पहली पत्नी से चिढ़ती थी दूसरी पत्नी, जिंदा जलाकर मार डाला

13-Feb-2020 11:40 AM

ARWAL: जिले से मानवता को शर्मशार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. जहां पहली पत्नी को दूसरी पत्नी ने जिंदा जलाकर मार डाला. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

घटना जिले के वंशी थाना इलाके के अनुआ गांव की है. बताया जाता है कि अनुआ गांव के रहने वाले अरुण कुमार ने दो शादी की थी. अरुण दोनों पत्नियों के साथ ही रहता था. दूसरी पत्नी मनीता अपनी सौतन कुंती से चिढ़ती थी. दोनों के बीच अक्सर लड़ाई होती थी. 

इसी बीच मनीता ने मौका पाकर कुंती को जिंदा जलाकर मार डाला. कुंती का शव गांव के ही बधार से जली अवस्था में बरामद किया गया है. मृतका के पिता ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप उसकी सौतन पर लगाते हुए मामला दर्ज कराया है.