ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश

सऊदी अरब के बाद आज भारत में चांद का दीदार, कल रखा जाएगा रमजान का पहला रोजा

सऊदी अरब के बाद आज भारत में चांद का दीदार, कल रखा जाएगा रमजान का पहला रोजा

11-Mar-2024 07:28 PM

By First Bihar

PATNA: 10 मार्च को सऊदी अरब में रमजान का चांद दिखाई दिया। सऊदी में पहला रोजा 11 मार्च को रखा गया। आज भारत में चांद का दीदार हुआ। कल से रमजान का पहला रोजा रखा जाएगा। बता दें कि सऊदी अरब के एक दिन बाद भारत और पाकिस्तान में रोजा रखा जाता है। ऐसे में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत अन्य देशों में 12 मार्च को पहला रोजा रखा जाएगा।


12 मार्च से रमजान की शुरुआत होगी और 9 अप्रैल को समाप्ति होगी। वही 10 अप्रैल को ईद मनाया जाएगा। बता दें कि रोजा के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग दिनभर बिना खाये पिये रहते हैं। शाम को नमाज पढ़ने के बाद रोजा खोलते हैं। इसे इफ्तार के नाम से जानते हैं। सुबह सहरी से पहले तक कुछ भी खाने पीने की मनाही है। शाम में सूरज ढलने के बाद मगरिब की अजान के बाद लोग रोजा खोलते हैं। 


सूर्य उदय से पहले खाना खाने को सहरी कहते हैं। सहरी और इफ्तार का समय कई जगहों पर अलग-अलग होता है। दिल्ली में सहरी का समय सुबह 5 बजकर 18 मिनट है जबकि इफ्तार का समय शाम 6 बजकर 27 मिनट है। मुंबई में सहरी का समय 5 बजकर 38 मिनट और इफ्तार का वक्त 6 बजकर 48 मिनट है। इसी तरह अलग-अलग शहरों में टाइम अलग-अलग होता है।