ब्रेकिंग न्यूज़

ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार

शौचालय जाने के विवाद में कैदियों के दो गुटों के बीच हुई जमकर मारपीट, समझाने गये पुलिस कर्मियों से भिड़ गये कैदी, 2 पुलिसकर्मी समेत 1 कैदी घायल

शौचालय जाने के विवाद में कैदियों के दो गुटों के बीच हुई जमकर मारपीट, समझाने गये पुलिस कर्मियों से भिड़ गये कैदी, 2 पुलिसकर्मी समेत 1 कैदी घायल

16-Oct-2021 01:18 PM

By JITENDRA

BEGUSARAI: बेगूसराय से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां बेगूसराय मंडल कारा में पुलिस और कैदियों के बीच जमकर मारपीट हुई। शौचालय जाने को लेकर हुई इस मारपीट में दो पुलिसकर्मी और एक कैदी गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि आज सुबह शौचालय जाने को लेकर कैदियों के दो गुटों के बीच मारपीट शुरू हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मंडल कारा में तैनात पुलिसकर्मी कैदियों को समझाने बुझाने गये तो कैदी उल्टे पुलिसकर्मी से ही भीड़ गये। विवाद बढ़ता बढ़ गया कि कैदियों और पुलिसकर्मी के बीच मारपीट होने लगी। इस घटना में दो पुलिसकर्मी और एक कैदी गंभीर रूप से घायल हो गये। इस दौरान बेगूसराय मंडल कारा में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। 


घायल पुलिस कर्मी सहरसा के शिवपुरी ढाला निवासी ललन प्रसाद यादव के पुत्र ओम प्रकाश कुमार और मधुबनी जिले के फुलपरास के रहने वाले कक्षपाल कृष्णदेव यादव के पुत्र कुंदन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये। वही सर्वोदय नगर वार्ड संख्या 40 के रहने वाले जनार्दन सिंह के पुत्र राम विक्रम सिंह भी घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच मामले को किसी तरह शांत कराया और दो पुलिसकर्मी एवं एक कैदी को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां सभी का इलाज जारी है।


बताते चलें कि इस घटना की भनक लगते ही  मंडल कारा के मुख्य गेट पर बंदी से मिलने आए परिजनों के बीच भी अफरा-तफरी मच गयी। परिजन बंदी से मिलने के बजाय सदर अस्पताल की ओर भागे। घटना के संबंध में जेल अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि आपसी वर्चस्व को लेकर कैदियों के दो गुटों के बीच झड़प की सूचना मिली थी। जिसके बाद उन्हें समझाने गए पुलिस से ही कैदी भिड़ गये। मारपीट कर रहे कैदियों ने अचानक पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इस दौरान 2 पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेल अधीक्षक ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में हैं।