ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

शौच के लिए निकले एक शख्स को अपराधियों ने मारी गोली, युवक की हालत गंभीर, घटनास्थल से खोखा बरामद

21-Mar-2022 10:16 PM

By SAURABH

SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। घायल शख्स को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि शौच के लिए निकले एक शख्स को अपराधियों ने दो गोली मारी है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की पहचान लक्ष्मी साह के बेटे रंजीत कुमार के रुप में हुई है। जो परिहार के वार्ड संख्या 7 का रहने वाला है। 


घटना सुरसंड के बराही की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया है। फिलहाल परिहार थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इलाके में इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।