पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
15-Sep-2024 12:41 PM
By First Bihar
NALANDA : बिहार के नालंदा जिले के एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां दो लड़के की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल, मामले की सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। सुचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम मामले की जांच में जूट गई है।
जानकारी के अनुसार, नालंदा रेलवे स्टेशन के पास शौच करने गए दो लड़के की बिजली के करंट से मौत हो गई। मृतक में कुल गांव निवासी टुनटुन राम के 8 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार और टिकुली पर गांव निवासी नकुल राम के 14 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार शामिल है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप और मातम का माहौल कायम है।
वहीं, इस घटना को लेकर परिवार के सदस्यों ने बताया की दोनो लड़का शौच के लिए रेलवे स्टेशन के पास गया था शौच के बाद पाइन में पानी छूने गया उसी दौरान एक बालक को बिजली का करंट लगा तो दूसरा छुड़ाने के लिए गया तो वो भी बिजली के करंट की चपेट में गया जिससे दोनो की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। उसके बाद जब लोगों ने दोनों के शव को देखा तो परिजनों को इसकी सुचना दी।
आपको बताते चले कि इलाके में खेत पटवन को लेकर दर्जनों बिजली का तार ले जाया गया है और सारा तार रास्ते मे सटा हुआ। यही कारण है कि बिजली का करंट लगा। घटना की जानकारी मिलने के बाद नालंदा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।