ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज

राज्यपाल सत्यपाल मलिक के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, 'विमान नहीं, कश्मीर जाने की आजादी चाहिए'

13-Aug-2019 03:40 PM

By 13

DESK: जम्मू-कश्मीर पर सियासी घमासान थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. जम्मू-कश्मीर के असली जमीनी हालात देखने के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के बयान पर राहुल गांधी ने पलटवार किया है. राहुल गांधी ने कहा है कि उन्हें विशेष विमान की जरूरत नहीं है, सिर्फ जम्मू-कश्मीर में आजादी से घूमने-फिरने की अनुमति चाहिए. राहुल गांधी ने ट्वीट करके राज्यपाल के न्योते का जवाब दिया है. उन्होंने लिखा है 'मैं और विपक्ष के नेताओं का एक शिष्ठमंडल आपके न्योते पर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख आना चाहता है. हमें एयरक्राफ्ट की जरूरत नहीं है. लेकिन आप कृपया ये सुनिश्चित करें कि हमें वहां आज़ादी के साथ घूमने और वहां के लोगों और नेताओं से मिलने की आज़ादी हो.' दरअसल, राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर के हालात पर राहुल गांधी के बयानों पर आपत्ति जताई थी. उन्होंने राहुल को सोच-समझकर बयान देने की सलाह दी ताकि इस बेहद संवेदनशील मुद्दे पर कोई संकट न खड़ा हो जाए. राज्यपाल ने कहा था, 'मैंने राहुल गांधी को यहां आने के लिए न्योता दिया है. मैंने उनसे कहा कि मैं आपके लिए विमान भेजूंगा ताकि आप स्थिति का जायजा लीजिए और तब बोलिए. आप एक जिम्मेदार व्यक्ति हैं और आपको ऐसे बात नहीं करनी चाहिए'.