ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

सत्यनारायण भगवान की पूजा कराने को लेकर आपस में भिड़ गये पंडित, यजमान ने कहा- पहले लड़ ही लीजिये तब पूजा कराईएगा

07-Jun-2023 03:45 PM

By First Bihar

SAMASTIPUR: भगवान सत्यनारायण की पूजा करवाने को लेकर दो पंडित आपस में ही भिड़ गये। हाथापाई के बाद दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों इस दौरान बुरी तरह घायल हो गये। दोनों को लड़ता देख लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों को जब पता चला कि बाबा पूजा कराने को लेकर भिड़ गये हैं तो यह जानकर दंग रह गये।


 स्थानीय लोगों का कहना था कि संपत्ति और पैसे के लिए लड़ाई देखे हैं लेकिन पूजा कराने के लिए इस तरह की मारपीट कभी नहीं देखा। दोनों पंडित का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मामला समस्तीपुर के घटहो गांव का है। बताया जाता है कि कमलेश झा और बालकृष्ण झा पूजा पाठ कराते हैं इनका इलाका सरायरंजन पश्चिमी है जहां घुसकर अरुण झा पूजा करा रहा था जो कमलेश और बालकृष्ण को नागवार गुजरा। 


दोनों यजमान के घर उस वक्त पहुंच गये जब सत्यनारायण भगवान का पूजा हो रहा था और पूजा अरुण झा करवा रहा था। जब यजमान से वह इस संबंध में पूछताछ करने लगा तब अरूण झा ने अपने आदमियों को बुला लिया फिर कमलेश और बालकृष्ण के साथ मारपीट करने लगा। पंडितों को आपस में लड़ता देख यजमान भी हैरान रह गये। कहने लगे की पहले लड़ ही लीजिए तब पूजा कराईएगा। पंडितों के बीच मारपीट की घटना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।