ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार

सातवीं कक्षा के छात्र की गला दबाकर हत्या, शव को ठिकाने लगाते ग्रामीणों ने आरोपी को देखा, आक्रोशित लोगों ने उसके घर पर की तोड़फोड़

01-Aug-2024 09:44 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने एक छात्र की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। गुस्साएं परिजनों ने आरोपी के घर पर पहुंचे और जमकर तोड़फोड़ और हंगामा किया। इस घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। 


घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा स्थित बिशनपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड- 5 की है। मृतक छात्र की पहचान वार्ड- 6 निवासी अवधेश राय के 12 वर्षीय पुत्र अनिकेत कुमार के रूप में हुई है। मृतक अनिकेत कुमार उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिशनपुर में पढ़ता था। वो सातवी कक्षा का छात्र था। परिजनों ने बताया कि छात्र की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद आरोपी शव को मकई के खेत में छिपाने जा रहा था। तभी लोगों ने उसे देख लिया। गुस्साएं लोगों का गुस्सा भड़क गया और आरोपी के घर पर लोगों ने जमकर हंगामा मचाया और तोड़फोड़ की।


मृतक के पिता ने बताया कि घटना के कुछ देर पहले ही उनका बेटा स्कूल से घर लौटा था। खाना खाने के बाद घर से करीब चार सौ मीटर दूर वह अपने घर पर गया था। इसी बीच उसे अकेला पाकर कुछ लोगों ने उसे फांसी लगाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसके शव को घर से करीब 50 फीट की दूरी पर मक्का के खेत में फेंकने जा रहे आरोपी को कुछ लोगों ने देख लिया। ग्रामीणों की नजर पड़ते ही आरोपी मौके से भाग निकला। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर को चारों तरफ से घेर लिया और जमकर तोड़फोड़ की और हंगामा मचाया। 


हंगामें की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बछवाड़ा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा वही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गयी। हालांकि हत्या के बाद एक आरोपी जोहरी राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि पास के रहने वाले युवक पर हत्या का आरोप लगाया गया है। उसे किस वजह से इस घटना को अंजाम दिया इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है। जांच के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। इस घटना से मृत बच्चे के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और मामले की जांच की मांग पुलिस से कर रहे हैं।