ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? Bihar News : JDU-BJP के माननीयों ने ही मंत्री के पसीने छुड़ा दिए, शिक्षा विभाग में हो रही सरकारी आदेश की अनदेखी! अब नहीं सूझ रहा जवाब BIHAR NEWS: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान: अधिकारियों को सख्त आदेश, अब नहीं चलेगी कोई ढिलाई, इन लोगों को खाली करनी होगी जमीन Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar teacher leave : महिला शिक्षकों को 730 दिन शिशु देखभाल अवकाश पर फैसला जल्द, मातृत्व अवकाश में वेतन को लेकर भी बताया क्या है नियम Bihar News : महिला शिक्षकों को मिलेगी होम पोस्टिंग ! राबड़ी देवी ने सदन में शिक्षा मंत्री से पूछा सवाल;पढ़िए मंत्री ने क्या दिया जवाब

सत्ता पक्ष के विधायक नहीं सुनते मेरी बात, सदन में बोले नीतीश..अरे मेरा बतवा तो सुन लीजिए

सत्ता पक्ष के विधायक नहीं सुनते मेरी बात, सदन में बोले नीतीश..अरे मेरा बतवा तो सुन लीजिए

01-Mar-2023 04:31 PM

By Ganesh Smrat

PATNA: विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए CM नीतीश ने कहा कि सत्ता पक्ष के विधायक उनकी बात नहीं सुनते। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद यह बातें कही। उन्होंने कहा कि मेरा बतवा तो सुन लीजिए। सत्ता पक्ष के विधायक मेरी बात सुनते ही नहीं हैं। किसानों को बिजली के मुद्दे पर नीतीश ने सदन के अंदर मौजूद विधायकों के आपस में बात करने पर टोकते हुए कहा की अरे मेरा बतवा तो सुन लीजिए...


विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए CM नीतीश ने कहा कि हमने हाल ही में समाधान यात्रा की है। लगातार समीक्षा बैठक भी की है। जहां कहीं भी कमी नजर आई उस पर काम कर रहे हैं। उन्होंने विपक्षी विधायकों से कहा कि यदि कोई बच्ची को पढ़ाई लिखाई में दिक्कत आ रही है तो इस बात की सूचना तुरंत मुझे दें और लोकल लेवल पर डीएम को इसकी सूचना दी जाए।


शराबबंदी पर सीएम नीतीश ने बीजेपी विधायकों से कहा कि जब बिहार में शराबबंदी लागू करने पर फैसला लिया जा रहा था तब बीजेपी के साथी भी सदन में मौजूद थे। विधानसभा में सभी ने शराब को हाथ नहीं लगाने की शपथ भी ली थी। बीजेपी विधायकों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाता तो बेहतर होता। एक बार फिर सब लोगों से आग्रह कर रहे हैं कि सब कोई मिलकर प्रयास करें।

  

उन्होंने बताया कि 1 करोड़ 82 लाख लोग शराब छोड़ चुके हैं। 92 फीसदी लोग शराबबंदी के समर्थन में हैं। बिहार में रोजगार को लेकर काम शुरु हो चुका है। नौकरी और रोजगार का वादा जरूर पूरा होगा। आर्थिक विकास पर नीतीश ने कहा कि बिहार का विकास दर 10.98% रहा है। प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 54863 रुपए है। देश में प्रति व्यक्ति आय 1 लाख से ऊपर है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा टीचरों की बहाली होगी। बिहार में शिक्षकों की सैलरी बढ़ाए जाएंगे। हमारी कोशिश है कि बहाली लगातार होती रहे। वही नल जल योजना में हुई गड़बड़ी पर उन्होंने कहा कि अब इस मामले को वे खुद देखेंगे।