ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / सत्ता जाने के डर से घबराहट में नीतीश! MP-MLA से मुलाकात पर बोली...

सत्ता जाने के डर से घबराहट में नीतीश! MP-MLA से मुलाकात पर बोली BJP- तेजस्वी को CM बनाने के लिए लालू बना रहे भारी दवाब

02-Jul-2023 06:02 PM

By First Bihar

LAKHISARAI: पार्टी के विधायकों और विधान पार्षदों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू के सासंदों से मुलाकात कर रहे हैं। पार्टी नेताओं से नीतीश की वन-टू-वन मुलाकात को लेकर सियासत तेज हो गई है। इसी बीच बीजेपी ने बड़ी बात कह दी है। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि तेजस्वी को सीएम बनाने के लिए लालू प्रसाद ने नीतीश पर भारी दबाव बना रखा है। नीतीश कुमार को लगता है कि अगर उन्होंने तेजस्वी को सीएम बना दिया तो उनकी पार्टी में टूट हो जाएगी, इसलिए पार्टी के विधायकों और सांसदों से मुलाकात कर रहे हैं।


विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि नीतीश कुमार को सत्ता जाने का डर सता रहा है, इसलिए वे घबराहट में हैं। तेजस्वी को सीएम बनाने के लिए लालू प्रसाद का भारी दबाव नीतीश कुमार के ऊपर है। लालू प्रसाद अच्छी तरह से जान रहे हैं कि उनके बेटे तेजस्वी को जनादेश नहीं मिलने वाला है। कम से कम 6 महीने के लिए ही सही लालू अपने बेटे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर देखना चाह रहे हैं ताकि सत्ता हाथ से जाए भी तो तेजस्वी को सीएम बनाने का सपना पूरा हो जाए। 


उन्होंने कहा कि लालू के दबाव के कारण नीतीश कुमार घबरा गए हैं और पार्टी में टूट के डर से अपने विधायकों और सांसदों से सलाह मशवरा कर रहे हैं। नीतीश कुमार को लग रहा है कि उन्होंने जिसे अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है, उसे उनकी पार्टी के लोग कभी स्वीकार नहीं कर पाएंगे और पार्टी छोड़कर चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि इतने दिन की राजनीति में नीतीश कभी भी विधायकों और सासंदों से बारी-बारी नहीं मिले। मांझी जब नाव डूबाए तो उसे कौन बचाए। 


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार ने तेजस्वी को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर जेडीयू की नाव को डूबाने का काम शुरू कर दिया था। नीतीश कुमार लाख कोशिश कर लें उनकी नाव डूबनी तय है और उनके सहयोगी ही उन्हें कुर्सी छोड़ने पर विवश कर देंगे। बीजेपी पहले ही कह चुकी है कि नीतीश की नाव 2024 पार नहीं कर पाएगी और इसकी शुरुआत हो चुकी है। अभी भी वक्त है नीतीश कुमार विधानसभा को भंग कर आरजेडी के बनाए आश्रम में चले जाएं। अपने राज्य को बचाने के लिए बिहार के लोग सक्षम हैं।