घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत
07-Jun-2022 04:33 PM
DESK : बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान कुछ समय पहले ड्रग्स केस में फंसे थे. जिसके बाद बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग उनके सपोर्ट में नजर आ रहे थे. जिनमें से शत्रुघ्न सिन्हा भी उनमें से एक थे. इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की आलोचना भी की थी. आपको बता दे की शत्रुघ्न सिन्हा उनमें से एक थे जिन्होंने शाहरुख खान उनके बेटे आर्यन खान के सपोर्ट में खुलकर बोले थे. उन्होंने यह भी कहा था कि एनसीबी आर्यन को जबरदस्ती प्रताड़ित कर रही है और साथ ही उनके खिलाफ काफी सख्ती बरत रही है. हालांकि, अगर हम अब की बात करे तो शत्रुघ्न सिन्हा ने शाहरुख़ खान के प्रति अपनी नाराजगी जताई है और उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान उनकी शिकायत भी की है. शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी इंटरव्यू के दौरान यह कहा कि उन्होंने शाहरुख खान का सपोर्ट किया पर बदले में शाहरुख़ खान ने उन्हें एक थैंक यू कार्ड तक नहीं भेजा.
शत्रुघ्न सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा - एक पेरेंट के तौर पर मैं शाहरुख खान का दुख समझ सकता हूं. अगर आर्यन का इस केस में कोई दोष भी होता तो उसे रिहैबिलिटेशन ले जाने के बजाय लॉकअप में डाल दिया. उन्होंने आगे यह भी कहा कि मुझे जैसी उम्मीद थी, शाहरुख खान की तरफ से थैंक यू का कार्ड तक नहीं आया. जबकि सारे मुंबई में आर्यन की तरफ बोलने वालों में मैं सबसे आगे था.
शत्रुघ्न ने आगे बोलते हुए कहा कि, वैसे मेरी जैसे को तैसा कहने और सही के लिए खड़े होने की आदत ही है. मुझे जहाँ लगा की यह अन्याय है वहां मैं उसके खिलाफ खड़ा हुआ और अगर जहां तक शाहरुख खान की बात की जाए तो उनकी तरफ से मुझे कोई भी थैंक यू कार्ड नहीं मिला. जिसपर मीडिया ने आगे पुचा किइस पर आपकी शारुख खान से कोई बातचीत हुई तो उन्होंने साफ़ इनकार करते हुए कहा, बिल्कुल नहीं. मैं क्यों करूंगा. मुझे उनसे काम थोड़े ही चाहिए इसलिए मुझे उनके टच में रहने की भी जरूर नहीं है. बता दे कि उन्होंने आगे कहा की सच तो यह है कि शाहरुख़ को मेरे टच में रहना चाहिए. इन सभी बातों के साथ-साथ शत्रुघ्न सिन्हा ने यह भी कहा कि अगर मैं सच कहूं तो शाहरुख ने मुझसे किसी भी तरह की सपोर्ट मांगी भी नही थी.