Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले
08-Oct-2020 12:44 PM
DESK : पटना के रहने वाले डॉक्टर और फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के रिश्तेदार एक डॉक्टर का सड़ा गला शव बुधवार को गोड्डा के पोडैयाहाट में उनके आवास से बरामद किया गया है. मृतक की पहचान पोड़ैयाहाट के देवदांड़ स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टर विजय कृष्ण श्रीवास्तव के रुप में हुई है. बताया जा रहा है कि डॉ. विजय की डीएमएफटी के तहत जनवरी 2020 में संविदा पर बहाली हुई थी और अभी मंडल कारा में नियुक्त थे.
उनकी पत्नी सुजाता ने बताया कि उन्हें 6 महीने से सैलरी नहीं मिली थी. जिसके कारण परिवार की आर्थिक स्थिती ठीक नहीं थी और वे इसे लेकर परेशान थे. सैलरी को लेकर वे सिविल सर्जन से लेकर सबके पास फरियाद लगाई थी,लेकिन किसी ने सहायता नहीं की. विजय कृष्ण फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के रिश्तेदार भी लगते थे.
उनकी पत्नी सुजाता ने बताया कि वह केरल की रहने वाली है. विजय कृष्ण जब कटिहार मेडिकल कॉलेज में पढ़ते थे तो वहां वह नर्स का काम करती थी, जहां दोनों को प्यार हो गया और 2001 में दोनों ने शादी कर ली. उनके तीन बच्चे सूर्यन विजय (16 साल), जयेश विजय (13 साल), ऋषिता (3 साल) हैं.पिछले साल बड़े बेटे ने मैट्रिक पास किया था, लेकिन पैसे के अभाव में स्कूल से नाम कटा दिया गया. अभी हमारे सामने भुखमरी की स्थिति आ गई थी. छोटे बच्चों को दूध पिलाने तक के लिए पैसा नहीं था. आर्थिक तंगी की वजह से पारिवारिक कलह की स्थिति पैदा हो गई थी. 15 दिन पहले सुजाता पति को छोड़कर तीनों बच्चे को लेकर गोड्डा से सटे पंजवारा चली गई थी और वहां नर्सिंग का काम कर रही थी. इस दौरान न तो उसने अपने पति को कॉल किया और न ही उसने सुजाता को. जिसके बाद बुधवार को विजय का शव सड़े-गले हालत में मिला.
डाॅ. विजय कृष्ण गोड्डा प्रखंड मुख्यालय के सरकारी क्वार्टर में रहते थे. बुधवार को कमरे से बदबू आने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया तो देखा कि बेड पर डॉक्टर का शव पड़ा है. आशंका जताई जा रही है कि हार्ट अटैक के कारण डॉक्टर की मौत हुई है. लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा.