ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस

27 फरवरी को मेडिकल बोर्ड करेगा लालू यादव के स्वास्थ्य की जांच, AIIMS भेजने पर होगा फैसला

27 फरवरी को मेडिकल बोर्ड करेगा लालू यादव के स्वास्थ्य की जांच, AIIMS भेजने पर होगा फैसला

24-Feb-2020 04:20 PM

RANCHI : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। लालू की सेहत की जांच के लिए 8 सदस्यीय टीम का गठन कर दिया गया है। 27 फरवरी को लालू  के स्वास्थ्य की जांच होगी। मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर लालू को  AIIMS भेजने पर फैसला लिय़ा जाएगा।


पिछले कई हफ्तों से आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को AIIMS भेजने की चर्चा लगातार चल रही है। रिम्स में उनका इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ उमेश प्रसाद ने भी लालू यादव को बेहतर इलाज के लिए एम्स भेजे जाने की बात कही थी। लालू के डॉक्टर के मुताबिक वे पन्द्रह तरह की बीमारियों से जूझ रहे हैं। शुगर अप-डाउन तो हो ही रहा है सबसे ज्यादा चिंता का विषय लालू की किडनी की बीमारी है।


किडनी के इंफेक्शन की गंभीर बीमारी से जूझ रहे लालू का इलाज मुंबई के एक सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक रिम्स में किडनी के कोई स्पेशलिस्ट डॉक्टर मौजूद नहीं है। ऐसे में उन्हें एक्सपर्ट डॉक्टर की देख-रेख में इलाज के लिए दिल्ली एम्स भेजना बेहतर रहेगा।