खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
23-Jun-2023 06:11 PM
By First Bihar
PATNA: पटना में शुक्रवार को आयोजित विपक्षी दलों की बैठक संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा दावा किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि आज की बैठक में इस बात पर सहमति बनी है कि 2024 में लोकसभा का चुनाव सभी दल साथ मिलकर लड़ेंगे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि अभी जो सरकार है वह देशहित में काम नहीं कर रही है और सिर्फ इतिहास को बदलने की कोशिश में लगी है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि पटना में आज हुई बैठक में सभी दलों के नेताओं ने अपनी बात रखी है। बैठक में एकसाथ चलने की सहमति बनी है। कुछ ही दिनों के बाद सभी पार्टियों की एक और बैठक आयोजित की जाएगी ताकि आगे की रणनीति तय हो सके। आज की बैठक में साथ चुनाव लड़ने की सहमति बन गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे नेतृत्व में यह बैठक होगी। इस मीटिंग में अंतिम निर्णय हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि अगले महीने होने वाली बैठक में यह तय हो जाएगा कि कौन कहां से चुनाव लड़ेंगे और अन्य सभी चीजों पर बातचीत हो जाएगी। सभी लोगों ने माना है कि देश के हित में मिलकर साथ चलेंगे। अभी जो लोग शासन में हैं वे देश के हित में काम नहीं कर रहे हैं और इतिहास को बदल रहे हैं। उनका बस चलेगा तो आजादी की लड़ाई को भी भूला देंगे। इसको लेकर सभी दल चिंतित हैं, इसलिए सभी लोग एकजुट रहेंगे। राज्यों में भी अगर कोई चुनौती आती है तो सभी लोग साथ खड़े रहेंगे।