बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस
06-Apr-2021 02:45 PM
DESK: खबर झारखंड से आ रही है जहां शादीशुदा युवक से चल रहे प्रेम प्रसंग के दौरान एक विवाहिता घर से भाग गई। जिसके बाद महिला के ससुरालवालों ने उसे ऐसी सजा दी जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। सबसे पहले तो महिला का सिर मुंडवाया गया इससे भी मन नहीं भरा तो ससुरालवालों ने उसके चेहरे पर कालिख पोत दी गई और पूरे गांव में घुमाया।
घटना पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित सेमरा गांव की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीड़िता एक माह पूर्व अपने प्रेमी के साथ कही चली गयी। जब पति को इस बात की जानकारी हुई तब वह पत्नी को लेकर घर पहुंचा जहां उसकी जमकर पिटाई कर दी। पति, ननद व ससुराल के अन्य सदस्यों को जब इससे भी मन नहीं भरा तो उन्होंने महिला के बाल को छिलवा दिया और चेहरे पर कालिख लगाकर पूरे गांव में घुमाया। जिसे देख गांव वाले भी हैरान रह गये। यही नहीं महिला के प्रेमी को जमकर पीटा गया।
बताया जाता है कि महिला चार साल के एक बच्चे की मां है। जबकि प्रेमी भी 2 बच्चों का पिता है। दोनों के बीच करीब साल भर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो महीने पहले पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भागने का आरोप महिला पर है। इसी बात से आक्रोशित पति और ससुरालवालों ने मिलकर महिला को यह सजा दी। इस मामले में 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए गए है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। वही यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। महिला को सिर मुंडवा कर और चेहरे पर कालिख लगाकर इस तरह पूरे गांव में घुमाने से ग्रामीण भी सकते में हैं।