ब्रेकिंग न्यूज़

सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका: अग्निवीर भर्ती 2026 में 25,000+ बंपर वैकेंसी, जानिए पूरी डिटेल Bihar Politics : 'नीतीश कुमार का कार्यकाल हमेशा से बेदाग रहा...', बोले अमित शाह- केंद्र आने से बिहार और देश दोनों को होगा फायदा नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी UPI पेमेंट में बड़ा बदलाव: अब UPI ID या मोबाइल नंबर डालकर नहीं कर पाएंगे भुगतान, जानें नया तरीका BIHAR NEWS : बिहार में BJP का उदय ! पढ़िए JDU के आगे 'सीनियर' बनने की पूरी टाइमलाइन; कब कैसे बदली रणनीति MPs Salary: राज्यसभा सांसदों को मिलती है कितनी सैलरी? जानिए सुविधाएं और उनके अधिकार BIHAR NEWS : बिहार के नए युग की नई तस्वीर ! CM आवास के इस फोटो में छिपा बड़ा संदेश, जानिए क्या है इसके राजनीतिक मायने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ?

ससुराल वालों ने महिला को जिंदा जलाया, 2 लाख रुपये दहेज नहीं मिलने पर बहू को मार डाला

07-Nov-2020 10:52 AM

SARAN :  जिले के पूंछरी गांव से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां दहेज़ नहीं मिलने को लेकर एक विवाहिता को उसके ही ससुराल वालों ने जिंदा जलाकर मार डाला. इस घटना के संबंध में मृतक महिला के पिता ने पुलिस में शिकायत की है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना सारण जिले के पूंछरी गांव की है, जहां एक विवाहिता को जिंदा जलाकर उसके ही ससुराल वालों ने मार डाला. बताया जा रहा है कि ससुराल वाले दहेज़ में 2 लाख रुपये मांग रहे थे. पैसा नहीं मिलने को लेकर महिला के ससुराल वालों ने उसे जान से मार डाला. मृतक महिला की पहचान गुड़िया देवी के रूप में की गई है.


सीवान जिले के दरौंदा थाना के बगौरा गांव के रहने वाले मृतिका के पिता चन्द्रमा चौधरी ने बताया है कि उन्होंने अपनी बेटी गुड़िया की शादी पिछले साल 2019 में पूंछरी गांव के रहने वाले मनोज चौधरी के साथ की थी. शादी के कुछ ही दिन बाद उनकी बेटी को परेशान किया जाने लगा. उन्होंने बताया कि उनके दामाद मनोज चौधरी, उसकी बहन संगीता देवी और सीमा कुमारी दिन-रात मेरी पुत्री को प्रताड़ित करने लगे.


उन्होंने बताया कि पैसे नहीं मिलने से नाराज बेटी के ससुराल वालों ने उसे जिंदा जलाकर मार डाला. उधर घटना की सूचना मिलने ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. पुलिस के मुताबिक फिलहाल सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं.