Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर शराबबंदी वाले राज्य में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी: रेड में पकड़े गये 38 महिलाएं और 43 पुरुष, मची अफरा-तफरी police action : पटना में गोलीकांड, कबाड़ी दुकानदार हुआ घायल, पुलिस ने तीन आरोपितों की तलाश किया शुरू Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन
29-Jun-2021 02:24 PM
MUNGER : बिहार में एक बार फिर ससुराल वालों की खौफनाक कहानी सामने आई है. दरअसल, पैसे के लालच में एक महिला के ससुराल वालों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की. इतने से भी जब उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने उसे जिंदा जलाकर मार डाला. जैसे ही मृतका का पूरा परिवार पुलिस को लेकर पहुंचा तो ससुराल वाले भाग निकले.
घटना मुंगेर जिले के गंगटा थाना क्षेत्र के बनाहरा पंचायत के महिमचक गांव की है. मृतका की पहचान बनगामा गांव निवासी राजेश कुमार सिंह उर्फ पन्ना सिंह की बेटी साक्षी देवी के रूप में की गई है. मृतका के मायके वालों को जब घटना की सूचना मिली तब वे महिमचक गांव पहुंचे. अपनी बेटी का जला हुआ शव देखकर साक्षी के माता-पिता दहाड़ मार कर रोने लगे. पुलिस ने शव को बरामद कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. पन्ना सिंह ने बताया कि साक्षी की शादी 29 मई 2014 को महिमाचक निवासी सुभाष चंद्र सिंह उर्फ पालो सिंह के पुत्र प्रणय कुमार से हुई थी. साक्षी के दो बच्चे भी हैं. एक 6 साल का और दूसरा 4 महीने का है.
साक्षी की मां सुनीता देवी ने बताया कि शादी के बाद से ही दामाद और साक्षी की सास उसे प्रताड़ित किया करते थे. तीन साल पहले उन्होंने जबरन साक्षी के नाम जमा FD तोड़कर डेढ़ लाख रुपए की निकासी कर ली थी. सारे पैसे हथियाने के बाद भी प्रणय कुमार और उसकी मां बेरहमी से साक्षी को पीटते थे.
परिजनों ने बताया कि प्रणय कुमार रांची में प्रेस में काम करता था. साक्षी को भी रांची ले गया था, लेकिन वहां भी उसके साथ मारपीट करता था. कुछ दिन बाद उसने उसे अपने घर मुंगेर में लाकर छोड़ दिया था. वहां भी सास-ससुर उसे प्रताड़ित करते थे. साक्षी का ननिहाल ससुराल से मात्र 1 किलोमीटर की दूरी पर देवरिया गांव है. साक्षी अपने नानी घर में ही पली-बढ़ी थी.
इधर घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि जलाने के पहले ससुराल वालों ने उसे बुरी तरह पीटा था, और उसके दांत भी तोड़ डाले थे. साक्षी की मां ने दामाद प्रणय कुमार, ससुर सुभाष चंद्र सिंह, सास कृष्णा देवी, भैंसुर पंकज सिंह, देवर प्रवीण और देवरानी पर केस दर्ज किया है. पुलिस ने लाश को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.