ब्रेकिंग न्यूज़

2 साल से लापता नाबालिग बच्ची को रेल पुलिस ने परिवार से मिलाया, परिजनों में खुशी की लहर Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट महिलाओं को 10 हजार देने पर कांग्रेस ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा..सरकार को पैसे देकर वोट लेने का लगा चस्का BIHAR NEWS: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, 12 दिनों के भीतर चौथा मामला गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान एक दूल्हा ऐसा भी: दहेज में मिले 21 लाख रुपये लौटाए, कहा..विवाह कोई सौदा नहीं बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की जमकर लूटपाट, बमबाजी से दहला इलाका Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह

ससुराल से लौट रहे युवक ने खुद को मारी गोली, हालत नाजुक

ससुराल से लौट रहे युवक ने खुद को मारी गोली, हालत नाजुक

04-Jul-2021 12:21 PM

By PRABHAT SHANKAR

MUZAFFARPUR: ससुराल से लौट रहे एक युवक ने आत्महत्या की कोशिश की। युवक ने अपने सिर में गोली मारी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बैरिया स्थित निजी अस्पताल के आईसीयू में उसे एडमिट कराया गया है। जहां स्थिति नाजुक बनी हुई है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि सिकंदरपुर निवासी आशुतोष शर्मा अपने ससुराल सकरा के बघनगरी गांव गया हुआ था। रविवार को वह कार से अपने घर के लिए निकला था। लेकिन तभी मनियारी थाना क्षेत्र के काजीइंडा टोल प्लाजा के पास उसने कार को रोका और सिर में गोली मार खुदकुशी की कोशिश की।


गोली की आवाज सुनते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मनियारी पुलिस ने बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में युवक को भर्ती कराया। जहां आईसीयू वार्ड में इलाज जारी है। जहां युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है।  


एएसपी वेस्ट सैयद इमरान मसूद ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की कोशिश की है। पिस्टल और कार को जब्त कर लिया गया है। पिस्टल लाइसेंसी है या अवैध इस बात का पता लगाने में पुलिस जुटी है। वही इस घटना की सूचना परिजनों को दी गयी है।


आशुतोष शर्मा के भाई शुभम शर्मा ने बताया कि कल शनिवार दोपहर उनका भाई घर से ससुराल के लिए निकला था। ससुराल में किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। आज इस घटना की जानकारी पुलिस ने दी। जिसके बाद वे अस्पताल पहुंचे हैं। जहां भाई की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। उन्हें आईसीयू में रखा गया है।