मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
18-May-2023 03:31 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: दो दिनों से लापता 23 साल की विवाहिता की लाश आज गांव के बाहर एक कुएं से मिली है। कुएं से महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सोनो थाने की पुलिस भी पहुंच गयी लेकिन मृतका के परिजन और ग्रामीणों ने पुलिस की टीम को खदेड़ दिया। इस दौरान पुलिस की टीम के साथ ग्रामीणों की झड़प हो गयी। जिसमें सोनो थाने ड्राइवर योगेन्द्र उर्फ यमुना यादव गंभीर रूप से घायल हो गये।
आनन-फानन में घायल ड्राइवर का प्राथमिक उपचार कराया गया जिसके बाद उन्हें जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना सोनो थाना क्षेत्र के अमझारी गांव की है जहां मंगलवार को महिला के पिता और ससुर ने पुलिस को उसके गायब होने की सूचना दी थी। परिजनों ने थाने में जाकर आवेदन दिया था। लेकिन आज उसकी लाश कुएं से मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान अमझरी गांव निवासी दिलीप मंडल की 23 वर्षीय पत्नी लवली देवी के रूप में हुई। जो ससुराल से ही 2 दिनों से लापता थी।
बेटी के लापता होने की सूचना के बाद झाझा थाना क्षेत्र के हरनजा गांव निवासी महिला के पिता सुनील मंडल कुछ लोगों के साथ बेटी के ससुराल अमझरी गांव पहुंचे थे। ससुराल वालों पर बेटी की हत्या कर लाश को गायब कर देने की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की। अमझारी निवासी सीताराम मंडल ने भी अपनी बहू और दिलीप मंडल उर्फ टुनटुन मंडल की पत्नी लवली देवी के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी करने के साथ ही महिला के ससुर सीताराम मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की लेकिन पुलिस ना तो विवाहिता को बरामद कर पाई और ना ही कोई सुराग ही मिल सका।
गुरुवार को गांव के बाहर एक कुएं से लापता लवली देवी की लाश मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब जाकर शव को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज मामले की छानबीन शुरू की। थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि लवली इससे पहले भी अपने ससुराल अमझरी से अचानक गायब हो गई थी बाद में महिला हेल्पलाइन जमुई की मदद से उसे बरामद किया गया था। मायके वालों की उपस्थिति में महिला हेल्पलाइन ने पति-पत्नी को समझा-बूझाकर कर उसे घर जाने को कहा था।
जिसके बाद से महिला अपने ससुराल चली गयी और एक बार फिर से लापता हो गयी लेकिन इस बार उसकी लाश कुएं से मिलने से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। घटना से गुस्साएं परिजनों और ग्रामीणों की पुलिस के साथ झड़प हो गयी जिसमें थाने का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। घटना से इलाके में तनाव का माहौल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।