BIHAR: होली के दिन से लापता युवक का गड्ढे में मिला शव, परिजनों ने हत्या की जतायी आशंका बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद Bihar News: भीषण अग्निकांड में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर खाक, लाखों की संपत्ति को पहुंचा नुकसान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान एक्शन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: अपने गृह क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा, निर्माणाधीन स्कूल भवन और ROB को देख दिये ये निर्देश बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत
27-Mar-2024 09:42 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: सड़क हादसे में एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के बसौना मोड़ के पास हुई जहां अनियंत्रित बाइक अचानक बिजली के पोल से टकरा गयी और इस हादसे में एमआर की मौत हो गयी।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा। इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक एमआर की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर गांव स्थित चकबारी टोला निवासी रामनारायण सिंह का 30 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि बबलू होली मनाने अपने ससुराल आकोपुर गोपालपुर गया हुआ था आज बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बसौना मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गयी। इस हादसे में हेलमेट भी टूट गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक बबलू एल्केम कंपनी में एमआर का काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही चेरिया बरियारपुर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही क्षतिग्रस्त बाइक को भी थाने पर लाया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.