बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
28-Mar-2021 05:58 PM
DESK:- होली के मौके पर गिफ्ट के तौर पर मिठाईयां और ड्राइ फ्रूट लेकर जाते लोगों को आपने जरूर देखा होगा। लेकिन क्या किसी को ससुराल में गिफ्ट के तौर पर शराब ले जाते देखा है? नहीं ना तो देखिए इस शख्स को जो शराब की बोतले लेकर उत्तर प्रदेश से पैदल बिहार के कैमूर जिला स्थित अपने ससुराल जा रहा था। लेकिन तभी मोहनिया में जांच के दौरान पर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने 15 पीस शराब की बोतल के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार राजेश यादव उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले का रहने वाला है। उसने बताया कि उसका ससुराल बिहार के कैमूर जिला स्थित रामगढ़ में है। जहां होली के मौके पर वह ससुराल जा रहा था और गिफ्ट के तौर पर शराब की बोतले भी साथ लेकर जा रहा था। उसका कहना है कि यह शराब वह अपनी पत्नी और साले के लिए लेकर जा रहा था। आश्चर्य की बात तो यह है कि बस और ट्रेन नहीं मिलने के कारण वह झोले में 15 पीस शराब की बोतल रखकर पैदल ही ससुराल के लिए निकल गया लेकिन तभी समेकित जांच चौकी पर मोहनियां थाना और उत्पाद विभाग की टीम ने उसे धड़ दबोचा।

मोहनिया डीएसपी रघुनाथ सिंह ने बताया गिरफ्तार शख्स उत्तर प्रदेश का रहने वाला है जिसका नाम राजेश यादव है। कैमूर जिले के रामगढ़ इलाके में वह अपने ससुराल जा रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि होली के मौके पर साले और बीवी को शराब गिफ्ट देने वह उत्तर प्रदेश से पैदल बिहार पहुंचा था। जांच के क्रम में मोहनिया पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा समेकित जांच चौकी पर इसे गिरफ्तार कर लिया गया है फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।