बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग Bihar News : समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 5 साल के मासूम की मौत; पांच घर जलकर खाक बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में आग का कहर… घर में सो रहे मासूम की जलकर मौत, पांच घर राख; पलभर में उजड़ गया पूरा मोहल्ला
01-Apr-2023 07:03 AM
By First Bihar
PATNA : महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए यह थोड़ी राहत की खबर है। आज नए वित्तीय वर्ष के शुरुआत के साथ ही एलपीजी की कीमतों में कमी दर्ज की गई है।
दरअसल, एलपीजी सिलेंडर के कीमत में दिल्ली से पटना और अहमदाबाद से अगरतला तक करीब 92 रुपये तक सस्ता हो गया है। नए रेट आज ही अपडेट हुए हैं। हालांकि,एलपीजी के रेट में यह राहत केवल कॉमर्शियल सिलेंडर के उपभोक्ताओं को मिली है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
मालुम हो कि, पिछले महीने एक मार्च को एलपीजी सिलेंडर के दाम 350 रुपये से अधिक बढ़ा दिए गए। वहीं, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट 8 महीने बाद 50 रुपये बढ़ाए गए थे। जिसके बाद अब कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कमी दर्ज की गई है।
आपको बताते चलें कि, घरेलू सिलेंडर के बदले कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट पूरे साल घटते- बढ़ते रहे। एक अप्रैल 2022 को 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 2253 रुपये में मिल रहा था। आज इसकी कीमत घटकर 2028 रुपये रह गई है। यानी पिछले एक साल में इसकी कीमतों में केवल दिल्ली में ही 225 रुपये की राहत मिली है। वह भी तब जब 1 मार्च 2023 को एक झटके में ही कॉमर्शियल के दाम 350 रुपये से अधिक बढ़ा दिए गए।